अपडेटेड 27 January 2026 at 18:38 IST
Sweet Potato Kheer: सर्दियों में स्पेशल 'शकरकंद की खीर' बनाएं, गाजर के हलवे को देगी मात; बार-बार खाने का करेगा मन
सर्दियों में आप शकरकंद की खीर बना सकते हैं। इसे बनाने में 20 से 30 मिनट ही लगते हैं, अगर आपने इसे एक बार खा लिया तो चावल वाली खीर क्या गजर का हलवा भी भूल जाओगे। क्योंकि ठंड में गर्म गर्म खीर खाने का मजा ही अलग है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Shakarkand ki kheer recipe: सर्दियों के दिनों में शकरकंद बाजार में छाई हुई है। लोग इसे भूनकर, उबालकर और चाट बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शकरकंद से और भी चीजें हैं जो आप ट्राई कर सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शकरकंद की खीर की, ये खीर क्रीमी, हल्की मीठी और लाजवाब स्वाद वाली होती है। खाते ही पहली में ही दिल खुश हो उठता है।
शकरकंद को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सुधारता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। दूध के साथ मिलाकर बनने वाली यह खीर कैल्शियम और प्रोटीन से भी भरपूर हो जाती है। तो अगर आपने इसे एक बार खा लिया तो आप चावल की खीर और गाजर का हलवा भी भूल जाएंगे।
शकरकंद की खीर के फायदे की बात की जाए तो इसमें फाइबर होने से ये कब्ज दूर करती है। विटामिन ए आंखों के लिए अच्छा। सर्दियों में शरीर को गर्माहट और एनर्जी देता है। वहीं, ये कम कैलोरी वाली हेल्दी मिठाई है, जो वेट लॉस करने में मदद करती है साथ ही इसे व्रत में भी खाया जा सकता है।
शकरकंद की खीर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए ?
- शकरकंद - 4 से 5
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम हो तो बेहतर)
- चीनी - आधा कप (गुड़ भी इस्तेमाल किया जा सकता है)
- इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता)- आधा कप
- घी - 1 छोटा चम्मच
स्टेप बाय स्टेप जानें बनाने का तरीका
- शकरकंद को अच्छी तरह धोकर छील लें। फिर कद्दूकस कर लें या बारीक टुकड़ों में काट लें। (कद्दूकस करने से खीर जल्दी गाढ़ी होती है।
- एक भारी तले वाले पैन या कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर उबाल लें। दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें।
- उबलते दूध में कद्दूकस किया शकरकंद डालें। लगातार चलाते हुए 10-15 मिनट पकाएं, ताकि शकरकंद पक जाए और खीर गाढ़ी हो जाए।
- चीनी डालकर मिलाएं। स्वाद चखकर मीठा एडजस्ट करें। इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- आखिर में घी में भुने ड्राई फ्रूट्स डालें। 2-3 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब गर्म-गर्म सर्व करें। सर्दियों में गर्म खीर का मजा अलग ही है।
ध्यान रखें: अगर खीर ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा दूध और मिलाया जा सकता है, वहीं गुड़ इस्तेमाल करने से यह और हेल्दी हो जाती है। इसके अलावा व्रत स्पेशल बनाने के लिए चीनी की जगह शहद या गुड़ यूज कर सकते हैं। यह रेसिपी सरल है और 20-30 मिनट में तैयार हो जाती है। तो अगली बार घर पर ट्राई करें और परिवार को सरप्राइज दें। ये स्वाद में भी बेहतर और साथ ही सेहत के लिए भी अच्छी है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 27 January 2026 at 18:38 IST