अपडेटेड 16 December 2023 at 07:39 IST
Self Hugging: क्या है सेल्फ हगिंग? रोजाना खुद को गले लगाने से हमेशा रहेंगे खुश और हेल्दी
Benefits Of Self Hugging: क्या आपने कभी खुद को गले लगाया है? नहीं लगाया तो आप इसे रोजाना करना शुरू कर दें। इससे आपको खूब फायदे होंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits Of Self Hugging: किसी को गले लगाना बेहद सुकूनभरा होता है। चाहे कितना ही दुख या स्ट्रेस क्यों न हो, अगर एक बार आपको वो प्यार वाली झप्पी मिल जाए तो आप अपने सारे गम भूल जाते हैं। हालांकि कई बार उदासी दूर करने के लिए आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होता जो आपको गले लगाकर अच्छा महसूस करवा सके. ऐसे में आपको सेल्फ हग करना चाहिए।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- क्या होती है सेल्फ हगिंग?
- क्या हैं इसके फायदे
- हमेशा रहेंगे खुश और स्ट्रेस फ्री
जी हां, सेल्फ हग। सेल्फ हग का मतलब होता है खुद को गले लगाना। अक्सर आप दूसरों को गले लगाकर उनका दुख तो कम कर देते हैं लेकिन जब खुद आपको हग की जरूरत होती है तो इसके लिए आप क्या करते हैं? चलिए हम बताते हैं, दरअसल जब आपके पास कोई नहीं होता है तो ऐसे मौके पर आपको खुद को गले लगाना चाहिए। अगर आप रोजाना खुद को हग करेंगे तो इससे आपको कई तरह के फायदे होंगे। इतना ही नहीं सेल्फ हगिंग की वजह से आप हमेशा खुश भी रह पाएंगे। चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
सेल्फ हगिंग के फायदे
मेंटल हेल्थ को मिलेगी मजबूती
कई लोग मेंटली काफी इमोशनल और कमजोर होते हैं. वह जरा-जरा सी बात को गले से लगाकर बैठ जाते हैं। ऐसे में अगर आप हारा हुआ या कमजोर महसूस करते हैं तो आपको खुद को गले लगाना चाहिए। ऐसा करने से आप खुश और अंदर से मजबूत महसूस करेंगे साथ ही इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी मजबूत होगी।
Advertisement
स्ट्रेस होगा कम
सेल्फ हगिंग आपकी हर तरह की टेंशन को दूर करने की दवा है। जब भी जिंदगी में किसी के सहारे की जरूरत पड़े और आप पूरी तरह से खुद को अकेला और हताश महसूस करें तो बस खुद को गले लगा लीजिए, इससे आपको अच्छा महसूस होगा और आपका स्ट्रेस भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
Advertisement
सेल्फ लव
अक्सर हम हर तरफ प्यार ढूंढते हैं लेकिन इस बीच हम खुद को बिल्कुल अवॉइड कर देते हैं। सेल्फ हगिंग से हमें मदद मिलेगी खुद से प्यार करने में। खुद को गले लगाना सेल्फ लव की तरफ पहला कदम बढ़ाना है। इसलिए आपको रोजाना खुद को गले लगाने की आदत डाल लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 16 December 2023 at 07:39 IST