अपडेटेड 11 July 2023 at 15:03 IST

Sawan 2023: सावन में क्यों होती है कढ़ी खाने की मनाही, ये है कारण

अक्सर आपने सुना होगा कि बड़े-बुजुर्ग सावन के महीने में कढ़ी खाने के लिए मना करते हैं। ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण क्या है?

Sawan Me Kyo Nhi Khana Chahiye Kadhi
Sawan Me Kyo Nhi Khana Chahiye Kadhi | Image: self

Sawan Me Kyo Nhi Khana Chahiye Kadhi: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद पवित्र माना गया है। शिव जी को समर्पित इस पूरे माह में पूजा-पाठ और व्रत के अलावा कई और नियमों का भी पालन करना होता है। खासकर सावन में खाने-पीने से जुड़ी चीजों को लेकर विशेष नियम बताए गए हैं, जिनमें से एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल, इन नियमों के मुताबिक सावन में कढ़ी खाने की भी मनाही होती है, लेकिन ऐसा क्यों आइए इसके बारे में जानते हैं। 

स्टोरी में आगे पढ़ें......

  • सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते हैं?
  • सावन में कढ़ी न खाने के पीछे धार्मिक कारण क्या है?
  • सावन में कढ़ी न खाने के पीछे वैज्ञानिक कारण क्या है?

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते हैं?

धर्म शास्त्रों के मुताबिक सावन महीने में कई सारी चीजों के खाने पर मनाही है जिसमें से कढ़ी भी एक है। हालांकि, सावन महीने में कढ़ी न खाने के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही मान्यताएं है। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों की कारणों के बारे में बताएं।

सावन में कढ़ी न खाने के पीछे धार्मिक कारण क्या है?

ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव को दूध चढ़ाया जाता है। ऐसे में पूरे महीने दूध से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसा कि हम सब जानते ही है कि कढ़ी बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह ही कि सावन में कढ़ी का सेवन करना वर्जित यानी मना होता है।   

Advertisement

सावन में कढ़ी न खाने के पीछे वैज्ञानिक कारण क्या है?

वहीं अगर देखा जाए तो इसका वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल, सावन का महीना मानसून सीजन के दौरान आता है। इस मौसम में बारिश के चलते सब जगह हरियाली छाई रहती है और अनचाही जगहों पर घास भी उगने लगती है। जिसकी वजह से घास पर कई प्रकार के कीड़े-मकोडे़ रहने लगते हैं। ऐसे में जब गाय-भैंस इस घास को चरती है, तो उन कीड़ो का असर दूध पर पड़ता है और जब यही दूध या इससे बनी चीजें हम खाते हैं तो हमारी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। यही वजह है कि सावन के महीने में कढ़ी और दूध से बनी चीजों को खाने की मनाही होती है। 

यह भी पढ़ें... Sawan Somwar: सावन सोमवार व्रत में कहीं आप तो नहीं खाते ये चीजें, जानें कैसा होना चाहिए उपवास का खाना 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Sawan Somwar: करना चाहते हैं भगवान शिव को खुश, तो इस मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूजा विधि

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 July 2023 at 14:58 IST