अपडेटेड 19 September 2024 at 11:27 IST
लंच/डिनर के बाद क्या आप भी लेते हैं सौंफ-मिश्री? हो जाएं सतर्क...
Saunf mishri khane ke Nuksan: सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से क्या होता है? इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसका उत्तर...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is the use of saunf and mishri? अच्छी सेहत के लिए सौंफ और मिश्री बेहद उपयोगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इन दोनों के कुछ नुकसान भी हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। जी हां, सौंफ और मिश्री का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इसके नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सौंफ और मिश्री के क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से क्या होता है? (saunf mishri khane se kya hota hai)
- यदि सौंफ और मिश्री को अधिक मात्रा में खाया जाए तो इसके कारण व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। बता दें कि इनके अधिक सेवन से पेट फूलने की समस्या, गैस की समस्या या कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
- यदि सौंफ या मिश्री का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो यह खून को पतला कर सकता है। ऐसे में जो लोग पहले से ही खून को पतला करने वाली दवा ले रहे हैं उनके लिए यह काफी हानिकारक साबित हो सकता है।
- सौंफ और मिश्री के ज्यादा सेवन से व्यक्ति को स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण शरीर पर लाल दाने, चकते, रैशेज आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।
- जिन लोगों को पहले से ही हार्मोन से संबंधित समस्या है यदि वे भी सौंफ और मिश्री का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो इसके कारण यह समस्या और बढ़ सकती है। बता दें कि सौंफ और मिश्री का सेवन अधिक मात्रा में करने से हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सौंफ और मिश्री का अधिक मात्रा में सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में हम सुझाव देते हैं कि इन दोनों की सही मात्रा के लिए एक्सपर्ट की राय जरुर लें।
ये भी पढ़ें - Sanskrit Baby Names : विष्णुजी के 37 संस्कृत के नाम दें अपने बच्चों को
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 September 2024 at 11:27 IST