अपडेटेड 22 May 2023 at 15:14 IST

Sattu Drink Recipe: गर्मियों में जरुर पिएं सत्तू का शरबत, नहीं होगा डिहाइड्रेशन, शरीर रहेगा ठंडा

अगर आप गर्मी से बचने के लिए सेहतमंद ड्रिंक्‍स ढूंड रहे हैं, तो इस देसी ड्रिंक को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।

Sattu Drink Recipe
Sattu Drink Recipe | Image: self

Sattu Drink Recipe: इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है और लोगों पर जमकर अपना कहर बरपा रही है। कामकाजी लोग तेज धूप और लू से परेशान हैं। ऐसे में बाहर निकलने वाले लोगों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना होगा। दरअसल, बढ़े हुए तापमान की वजह से शरीर में ज्यादा पसीना आता है जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन, गला सूखना और शरीर में पानी की कमी जैसी कई परेशानियां होने लगती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी होता है, नहीं तो कई बार ये सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। तो चलिए आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताते हैं जिसे आप घर से बाहर निकलने से पहले पिएं। ये आपको डिहाइड्रेशन और लू से बचाएगा साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है।

अगर आप गर्मी से बचने के लिए सेहतमंद ड्रिंक्‍स ढूंड रहे हैं, तो इस देसी ड्रिंक को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। इसके गुणों को देखते हुए आयुर्वेद में इसका इस्‍तेमाल किया जाता रहा है। ये न केवल गर्मी से बचाने का काम करते हैं, बल्कि आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्‍याओं को भी दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

किचन में पड़ी इन चीजों से बनाएं सत्तू का शरबत

आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में सत्तू बेहद फायदेमंद होता है। गर्मियों के सीजन में ये लू से बचाने के साथ-साथ वजन कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं सत्तू का शरबत कई और परेशानियों से भी छुटकारा दिलाता है। इसे बनाने के लिए हमें घर में मौजूद सामग्री की ही जरुरत होती है।

सत्तू का शरबत बनाने की रेसिपी

सत्तू का शरबत बनाने के लिए दो से तीन चम्मच चने का सत्तू लें। अब उसके किसी बड़े से बर्तन में डाल लें। इसके बाद इसमें 4 कप पानी डालें और इसे अच्छे से घोल लें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक, नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां और भुना हुआ जीरा डालकर अच्छे से मिक्स करें। अगर आप ठंडा पीना चाहते हैं तो इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं नहीं तो बिना बर्फ के भी इसे पिया जा सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Summer Drinks: एक ड्रिंक के दो फायदे, शरीर से चर्बी होगी दूर, तपती गर्मी में भी बॉडी रहेगी कूल 

क्या हैं सत्तू के शरबत के फायदे?

सत्तू का शरबत सुबह नाश्ते में और शाम को दिनभर की थकान, धूप और गर्मी की मार झेलने के बाद भी पिया जा सकता है। सुबह पीने से ये आपको पूरे दिन डिहाइड्रेशन से बचाएगा साथ ही बॉडी में पानी की कमी भी नहीं होने देगा। वहीं इसे शाम को पीने पर तुरंत एनर्जी आएगी और आप तरोताजा फील करेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें... आखिर Hotel Rooms के बेड पर क्यों बिछी होती है सफेद चादर, जानकर चौंक जाएंगे

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 May 2023 at 15:13 IST