अपडेटेड 17 June 2023 at 14:15 IST
Sapna Me Khana Khana: क्या आप भी खुद को सपने में खाना खाते देखते हैं? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र, शुभ या अशुभ?
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि हर सपने का कुछ न कुछ खास मतलब होता है। वहीं जब आप सपने में खुद को या किसी और को खाना खाते देखते हैं, तो इसके कई मतलब हो सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sapne Me Khana Khana Shubh Ya Ashubh: सपने देखना आम बात है ये अच्छे और बुरे दोनों तरह से आ सकते हैं। अक्सर हम वहीं सपने देखते हैं जो हम रोजमर्रा की जिंदगी में कर रहे होते हैं, लेकिन कई बार हम कुछ ऐसे सपने भी देख लेते हैं कि वो पूरे दिनभर हमारे दिमाग में घूमता रहता है कि आखिर ये सपना आया क्यों और इसका मतलब क्या है। ऐसा ही एक सपना है खाना खाने का तो चलिए जानते हैं कि सपने में खाना खाना शुभ होता है या फिर अशुभ?
सपने देते हैं भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि हर सपने का कुछ न कुछ खास मतलब होता है। यहां तक की कई बार सपने आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी देते हैं। वहीं जब आप सपने में खुद को या फिर किसी और को भोजन करते हुए देखते हैं इसके कई मतलब हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका क्या मतलब होता है।
सपने में खाना खाते हुए देखना शुभ या फिर अशुभ?
आपको बता दें कि सपने में खाना खाते हुए देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आप जिस काम में लगे हुए थे जल्द ही उसमें आपका सफलता मिलने वाली है। हालांकि, आप सपने में क्या खा रहे हैं इसका अलग मतलब होता है। आइए जानते हैं कि अलग-अलग डिशेज का क्या अर्थ होता है।
यह भी पढ़ें... Health Benefits: छाछ में करी पत्ता मिलाकर करें सेवन, टेस्ट के साथ हेल्थ को मिलेंगे कई फायदे
Advertisement
क्या आपने ने सपने इन डिशेज को खाते हुए देखा? जानें इसका मतलब
- अक्सर लोग सपने में खुद को या फिर किसी और को कई तरह की डिश खाते हुए देखते हैं, लेकिन अगर आपने सपने में चावल खाते हुए देखा है तो इसका मतलब है कि आपको शुभ समाचार मिलने वाला है।
- तो वहीं कई बार लोग सपने में खुद को रोटी खाते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपकी जितनी भी इच्छाएं हैं वो सब पूरी हो सकती हैं।
- स्वप्न शास्त्र में सपने में खाना मांगने का मतलब भी बताया गया है। अगर आप सपने में किसी से खाना मांग रहे हैं या फिर आपसे कोई मांग रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी कोई इच्छा जल्दी ही पूरी होने वाली है।
- वहीं अगर सपने में आप खुद को खाना बनाते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपको जल्दी ही कोई शुभ समाचार या खबर मिलने वाली है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
यह भी पढ़ें... Chaturmas 2023: इस साल 4 नहीं बल्कि 5 महीने का होगा चतुर्मास, जानें कब से शुरू हो रहा है भगवान विष्णु का शयनकाल?
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 June 2023 at 14:14 IST