अपडेटेड 23 September 2024 at 09:55 IST
Periods: समय पर पीरियड्स लानें के लिए खाएं ये चीज, दर्द से भी मिलेगी राहत
How can I make my irregular period come faster? टाइम टू टाइम पीरियड कैसे लाएं? रुके हुए पीरियड को लाने के लिए क्या करें? जानें उपाय...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Does ajwain help in getting periods? महिलाओं के जीवन में कई ऐसे दौर आते हैं, जो दर्दनाक होते हैं। उन्हीं में से एक है हर महीने आने वाले पीरियड्स। बता दें कि पीरियड्स आना बेहद जरूरी होता है। अगर पीरियड्स लेट आएं या जल्दी, तो इसका मतलब यह है कि शरीर में कुछ दिक्कत आ गई है। यदि आपको रेगुलर पीरियड्स नहीं आते हैं तो बता दें कि अजवाइन आपके बेहद काम आ सकती है। अजवाइन की तासीर बेहद गर्म है। पीरियड्स के दौरान गर्म चीजों का सेवन किया जाए तो महिलाओं को दर्द भी कम होता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पीरियड में यदि अजवाइन का सेवन किया जाए तो क्या फायदे होते हैं और आप इसका सेवन किस प्रकार कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
टाइम टू टाइम पीरियड कैसे लाएं? (How to make ajwain tea for periods?)
बता दें कि अजवाइन के अंदर जरूरी पोषक तत्व जैसे फाइबर और प्रोटीन दोनों मौजूद होते हैं यह दोनों ही शरीर के लिए जरूरी हैं और इनके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। वहीं अगर अजवाइन को डाइट में जोड़ा जाए तो इसके अंदर एक थाइमोल कंपाउंड मौजूद होता है जो पीरियड्स से संबंधित समस्याओं से राहत दिला सकता है।
रुके हुए पीरियड को लाने के लिए क्या करें? (How to make ajwain tea for periods?)
- पेट में अजवाइन को लेने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को उबालें। जब वह एक गिलास पानी आधा गिलास रह जाए तो उसे एक साफ गिलास में छान लें। अब आप स्वाद अनुसार नमक मिलाएं और बने मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- इससे अलग एक दूसरा तरीका भी है। अजवाइन को अच्छे से भूनकर उसका पाउडर बना लें। आप उस पाउडर को गर्म पानी के साथ खाएं। ऐसा करने से भी फायदा मिल सकता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदु हमें बताते हैं कि यदि पीरियड्स के दौरान अजवाइन का सेवन करें तो फायदा हो सकता है। लेकिन हम सलाह देते हैं कि यदि महिलाओं को सेहत से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो ऐसे में अजवाइन को डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 September 2024 at 09:55 IST