अपडेटेड 13 December 2024 at 17:50 IST

कमरा बंद, हीटर चालू... ऐसा करना हो सकता है जानलेवा, हो जाएं सतर्क

रूम हीटर के क्या नुकसान हैं? क्या हीटर शरीर के लिए हानिकारक है? क्या रूम हीटर मौत का कारण बन सकता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Room Heater
कमरा बंद, हीटर चालू... ऐसा करना हो सकता है जानलेवा, हो जाएं सतर्क | Image: Freepik

Is it safe to use heater in bedroom? बता दें कि दिल्ली एनसीआर समेत कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर ठंड ने अपने पांव पसार लिए हैं। ऐसे में ठंडी हवाएं न केवल व्यक्ति के शरीर का तापमान गिरा सकती हैं बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करा सकती हैं। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने के लिए गर्म मोटे कपड़े पहन रहे हैं, वहीं घर के अंदर हीटर का इस्तेमाल हो रहा है। बता दें कि कुछ लोग रात भर हीटर लगाकर छोड़ देते हैं उन्हें नहीं पता कि रात भर हीटर के इस्तेमाल से उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में हीटर के नुकसान के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की रात भर हीटर के इस्तेमाल से या देर तक हीटर के उपयोग से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

image

रूम हीटर सेहत के लिए अच्छा है या बुरा?

  • रूम में हीटर का इस्तेमाल किया जाए तो इसके कारण कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण न केवल दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं बल्कि सीने में दर्द भी हो सकता है।
  • बता दें कि यदि गैस वाले हीटर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे नींद में मृत्यु का जोखिम भी बढ़ सकता है। ऐसे में कमरे में ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड बढ़ जाती है जो मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति बाधित करता है, जिससे रक्त स्राव हो सकता है और वह आपकी मृत्यु का कारण बन सकता है। 
  • हीटर के इस्तेमाल से त्वचा भी शुष्क हो जाती है, जिससे लालिमा, जलन और खुजली की समस्या भी हो सकती है। 
  • रूम हीटर का इस्तेमाल अधिक मात्रा में होता है तो उसके कारण आंखों में ड्राइनेस की समस्या हो सकती है बल्कि आंखों में खुजली, लालिमा आदि समस्या हो सकती है। 

ये भी पढ़ें - गर्म पानी से बाल धोने चाहिए या नहीं? जानें ऐसा करना कितना सही कितना गलत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 December 2024 at 17:50 IST