अपडेटेड 23 August 2023 at 09:42 IST
Live-In Relationship में रहना सही या गलत? जानें शादी के पहले पार्टनर के साथ रहने के फायदे और नुकसान
पिछले कुछ सालों में भारत में लिव-इन रिलेशनशिप के मामले काफी ज्यादा बढे़ं हैं, लेकिन क्या शादी के पहले पार्टनर के साथ रहना सही है? आइए इसके बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Live-In Relationship: पश्चिमी देशों समेत भारत में भी पिछले कुछ सालों में लिव-इन रिलेशनशिप के मामले काफी तेजी से बढ़ें हैं। आज के समय में लड़का हो या फिर लड़की शादी करने से पहले अपने पार्टनर से जुड़े हर एक पहलु को अच्छे से जान और समझ लेना चाहता है और सबसे बड़ी बात कि क्या वो शादी के बाद साथ में खुश रह सकते हैं या नहीं। जिसके चलते लिव-इन रिलेशनशिप को कपल अपने रिश्ते के लिए एक महत्वपूर्ण कदम समझने लगे हैं, लेकिन क्या आप इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं नहीं तो चलिए रिलेशनशिप एक्सपर्ट से जानते हैं बिना शादी के साथ रहने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में....
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- क्या होता है लिव-इन रिलेशनशिप?
- लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के नुकसान?
- शादी के बिना साथ रहने के फायदे?
क्या होता है लिव-इन रिलेशनशिप?
लिव-इन रिलेशनशिप में लड़का और लड़की बिना शादी के एक पति-पत्नि की तरह एक ही घर में रहते हैं। लिव-इन के दौरान उनके बीच मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक संबंध बनते हैं। जिसके बिनाह पर वो आगे शादी का फैसला करते हैं।
लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के नुकसान?
- एक्सपर्ट के मुताबिक लिव-इन रिलेशन में कोई लीगल कमिटमेंट नहीं होता है, ऐसे में इस तरह के रिश्ते कभी भी टूट सकते हैं। अगर आपका पार्टनर आपकी तरह कमिटेड नहीं है तो वे लंबे समय तक इस रिश्ते को नहीं निभाएगा और कभी भी आपको छोड़कर चला जाएगा। ये लड़की या लड़का किसी की तरफ से भी हो सकता है।
- लिव-इन रिलेशनशिप में ट्रस्ट इश्यू होने का खतरा काफी ज्यादा होता है। क्योंकि कुछ समय के बाद कपल एक दूसरे से बोर हो जाते हैं या फिर ये भी हो सकता है दोनों में से किसी एक का इंट्रेस्ट आपसे खत्म हो जाता है। ऐसे में पार्टनर नए लोगों की तरफ आकर्षित होने लगता हैं।
- लिव-इन रिलेशन में छोटी सी बात पर मनमुटाव या झगड़ा होने पर रिश्ता खत्म होने की नौबत आ सकती है। इस रिश्ते की कोई गांरटी नहीं होती है कि ये कब तक चलेगा।
- अक्सर लिव इन में रहने वाले जोड़ों के बीच पैसे को लेकर तनातनी होती है जो आगे जाकर निजी संबंधों में दरार का कारण बनती है।
शादी के बिना साथ रहने के फायदे?
- हालांकि नुकसान के साथ-साथ लिव-इन रिलेशन में रहने को कुछ फायदे भी हैं। जैसे कि साथ रहने पर कपल में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक, मानसिक और यौन समझ बढ़ती है।
- एक्सपर्ट के अनुसार लिव- इन रिलेशनशिप में रहने पर कपल्स के लिए कहीं ना कहीं ये जानना आसान हो जाता है कि वे जीवन भर एक दूसरे के साथ रहना पसंद करेंगे या नहीं।
- शादी के पहले एक-दूसरे के साथ रहने पर उनकी आदतें, दिनचर्या, लाइफस्टाइल और रिश्ते में अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। इसमें घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ इसमें आर्थिक जिम्मेदारियां भी शामिल होती हैं। क्योंकि साथ घर को चलाने के लिए सिर्फ प्यार और रोमांस काफी नहीं है।
यह भी पढ़ें... Ashawagandha Benefits: शादीशुदा पुरुषों के लिए चमत्कारी है अश्वगंधा, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बताई गई बातें अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। हालांकि, लिव-इन रिलेशन ना ही सफल शादी की गारंटी देता है और ना ही भविष्य की चुनौतियों को रोकता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 August 2023 at 09:42 IST