अपडेटेड 21 February 2026 at 21:26 IST
Dark Circles: आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स हटाने के लिए क्या लगाएं? जानें आसान घरेलू उपाय
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं। खीरा, गुलाब जल, एलोवेरा जैसे नेचुरल तरीकों से आंखों की थकान दूर की जा सकती है और चेहरे की रौनक फिर से बढ़ सकता है। आप घर पर आसानी से ये उपाय अपना सकते हैं। पढ़ें
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Home Rremedies for Dark Circles: डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे काले गहरे घेरे जो आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान इतनी ज्यादा हो जाती है कि हमारा ध्यान ही नहीं जाता कि चेहरे पर काले घेरे हमारी खूबसूरती कम कर रहे हैं। कई बार इससे उम्र भी ज्यादा लगती है। हालांकि ज्यादा तनाव लेना, कम नींद, डिहाइड्रेशन या जेनेटिक वजहों से आंखों के नीचे काले घेरे देखने को मिलते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि महंगे प्रोडक्ट्स के बिना भी इन्हें कम किया जा सकता है। आज हम कुछ नेचुरल घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे।
खीरे का करें इस्तेमाल
खीरा डार्क सर्कल्स हटाने का सबसे आसान और फेमस तरीका है। खीरे की स्लाइस काटकर उन्हें फ्रिज में ठंडा करें और फिर 10-15 मिनट के लिए आंखों पर रखें। खीरे में पानी और विटामिन-C की भरपूर मात्रा होती है, जो स्किन को ठंडक देती है। ये पफीनेस और डार्कनेस दोनों को कम करने में मदद करता है।
गुलाब जल की मदद लें
गुलाब जल एक नेचुरल टोनर है जो स्किन को सॉफ्ट और ब्राइट बनाता है। कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगोकर 10-15 मिनट तक आंखों के नीचे रखें। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में कारगर साबित होता है। इस तरह के कूलिंग इफेक्ट वाले उपाय स्किन को रिलैक्स करते हैं।
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा जेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे सीधे आंखों के नीचे लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। ये मॉइस्चराइज करता है और डार्कनेस को कम करता है। एलोवेरा जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स को स्किन की देखभाल के लिए सुझाया जाता है।
Advertisement
कोल्ड टी बैग्स आंखों पर रखें
चाय की ठंडी थैलियां, खासकर ग्रीन टी या कैमोमाइल, डार्क सर्कल्स के लिए बढ़िया रेमेडी हैं। इन्हें उबालकर ठंडा करें और 15 मिनट तक आंखों पर रखें। चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन ब्लड वेसल्स को सिकोड़ते हैं।
पूरी नींद लें
डार्क सर्कल्स की समस्या से निपटने के लिए सबसे जरूरी है अच्छी नींद लेना। रोजाना 7-8 घंटे की स्लीप लें और सिर को थोड़ा ऊंचा रखकर सोएं, ताकि फ्लूइड जमा न हो। नींद की कमी डार्क सर्कल्स का बड़ा कारण है और इसे सुधारने से फर्क पड़ता है।
Advertisement
ये उपाय नियमित रूप से अपनाएं और साथ में हेल्दी डाइट, पानी की पर्याप्त मात्रा और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। हालांकि, अगर डार्क सर्कल्स किसी मेडिकल कंडीशन से जुड़े हैं, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 21:26 IST