अपडेटेड 15 March 2024 at 20:36 IST
Dating Tips: आप भी कर रहे हैं किसी को डेट? तो इन गलतियों को करने से बचें, लंबा टिकेगा रिश्ता
एक रिश्ते में कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, नहीं तो रिलेशन ज्यादा दिनों तक नहीं चलता। अगर आप किसी को डेट कर रहे हैं, तो कुछ गलतियों को करने से बचें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Relationship Tips: पति-पत्नी का हो या फिर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का रिश्ता सभी बहुत ही खास होते हैं, लेकिन यह उतने ही नाजुक भी होते हैं। हर रिश्ते को निभाना और उनमें प्यार भरे रखना बहुत ही कठिन होता है। वहीं अगर आप हाल ही में किसी रिश्ते में आए हैं और किसी को डेट कर रहे हैं और चाहते हैं कि पार्टनर के साथ आपका रिश्ता गहरा बना रहे तो इसके लिए आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।
दरअसल, डेटिंग के दौर में रिश्ता काफी नाजुक होता है, क्योंकि इस दौरान अगर पार्टनर की कोई आदत या बात अच्छी नहीं लगती है, तो कुछ लोगों का रिश्ता वहीं खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं, तो रिलेशनशिप में कई बातों का खास ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक बनाएं रख सकते हैं।
लंबे समय तक रिश्ते को रखना है बरकरार, तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे कि आप रिश्ते की देखभाल कैसे करते हैं? दोनों के बीच की सीमाएं पार ना करें, भावनाओं को बहुत अच्छे से समझे, रिश्ते में दोनों पार्टनर समान प्रयास करें, कई बार हम अपने रिश्ते को इतने हल्के मन से लेते हैं कि हम उसकी आवश्यकताओं को समझना बंद कर देते हैं। ये सभी चीजें आगे चलकर रिश्ते को खत्म कर सकती हैं।
लंबे समय तक चलाना है रिश्ता, तो डेटिंग के समय न करें ये गलतियां
शिकायत की न बनाएं आदत
अगर आप किसी को डेट कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर की बातों को लेकर शिकायत न करें। ऐसा करने से आपका रिश्ता नेगेटिव और एकतरफे रिश्ते की ओर जाने लगता है। ऐसे में किसी का भी रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चलता है।
Advertisement
ये आदत बनती है प्रेम में बाधा
कई बार लोग विवाद से बचने के लिए अपने रिश्ते में अपनी राय देना बंद कर देते हैं, जिसकी वजह से भावनाएं मन में दबी रहती हैं और कुछ समय बाद यह प्रेम में बाधा बनने लगती है।
अपने वादे को करें पूरा
अगर आपने अपने साथी के साथ कोई वाद या प्लान किया है, तो उसे पूरा करना जरूरी है। ऐसा करने पर आप अपने रिश्ते को मजबूती दे सकते हैं और खुशी-खुशी इसे आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसा करने पर दोनों के बीच विश्वास और सम्मान को भी बढ़ाता है।
Advertisement
पार्टनर को दें समय
किसी भी रिश्ते को खुलने के लिए समय चाहिए होता है। ऐसे में अगर आप किसी को डेट कर रहे हैं, तो उसे समय देना जरूरी होता है। अगर आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर को पूरा समय दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 15 March 2024 at 20:36 IST