अपडेटेड 14 August 2023 at 16:37 IST
Gunja Seeds: झड़ते बालों से हो चुके हैं परेशान? गुंजा के बीजों का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगा फायदा
आजकल तो हर मौसम में बालों के झड़ने की समस्या लोगों को परेशान करती है। अगर आप नेचुरल तरीके से इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए गुंजा के बीज आपकी मदद कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Reduce Hair Fall With Gunja Seeds: लंबे, खूबसूरत और घने बालों की चाहत किसे नहीं होती है, लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोग झड़ते बालों से परेशान हैं। ऐसे में वे मार्केट में मिलने वाले कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जो उन्हें फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आपको हेयर फॉल की परेशानी से छुटकारा पाना के लिए गुंजा के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- क्यों झड़ते हैं बाल?
- गुंजा के बीजों से बालों को होने वाले फायदे?
- कैसे करें गुंजा के बीजों का इस्तेमाल?
क्यों झड़ते हैं बाल?
आजकल ज्यादातर लोग झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किस वजह से होता है। दरअसल हेयर फॉल होने की सबसे बड़ी समस्या हमारी अनियमित लाइफस्टाइल और खानपान है जिसका सीधा असर बालों पर देखने को मिलता है। यदि आप अपने बालों को नेचुरली रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप गुंजा के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये बालों की किन-किन परेशानियों को दूर करने का काम करता है।
गुंजा के बीजों से बालों को होने वाले फायदे?
- गुंजा के बीजों में मौजूद प्रोटीन बालों को स्कैल्प से मजबूत बनाने का काम करता है। जिससे बाल झड़ने बंद हो जाते हैं।
- अगर आप गुंजा के बीजों के तेल या पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्कैल्प में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है और हेयर की ग्रोथ अच्छी होती है।
- ये न सिर्फ हेयर फॉल से छुटकारा दिलाता है बल्कि गुंजा के बीजों से दो मुंहे बालों से भी राहत मिलती है।
- गुंजा के बीजों का इस्तेमाल करने से बाल नेचुरली ब्लैक और स्ट्रेट हो जाते हैं।
- गुंजा के बीजों में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी फंगल गुण होते है, जो स्कैल्प के इंफेक्शन को रोकने और डैंड्रफ को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
कैसे करें गुंजा के बीजों का इस्तेमाल?
- गुंजा के बीजों का इस्तेमाल आप सरसों या नारियल के तेल में गर्म करके कर सकते हैं। इस तेल से सोने से पहले रोज रात में मालिश करें। कुछ ही हफ्ते में आपको बालों पर फर्क देखने को मिलेगा।
- इसके अलावा आप गुंजा के बीजों को पीसकर एलोवेरा और दही के साथ मिलाकर हेयर मास्क की तरह बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को 15-30 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद बालों को साफ पानी से धों लें। इससे आपके बाल मजबूत होने लगते हैं।
- गुंजा के बीज के नियमित इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत बनती है और उनका टूटना व झड़ना कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें... Diabetes Symptoms: आंखों की ये परेशानियां हो सकती हैं डायबिटीज के लक्षण, दिखने लगते हैं संकेत
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 14 August 2023 at 16:36 IST