अपडेटेड 27 February 2023 at 13:07 IST
रणवीर-आलिया से सिद्धार्थ-कियारा तक, बॉलीवुड के वो सितारे जो रील से रियल लाइफ में बने कपल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल में शादी के बंधन में बंधे। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन सितारों की जिनकी जोड़ी रिल से रियल में भी बनी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Bollywood Reel to Real life couple: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल में शादी के बंधन में बंधे। इनकी रील से रियल लाइफ को जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन सितारों की जिनकी जोड़ी रील से रियल में भी बनी।
सिद्धार्थ-कियारा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दोनों ने अपनी शादी की हर रस्म की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों पर फैंस ने खुब प्यार लूटाया। दोनों की जोड़ी पर्दे पर तो फैंस पसंद करते ही थी। अब रियल लाइफ की भी इस जोड़ी को फैंस पसंद कर रहे हैं।
सिद्धार्थ-कियारा की तरह ही रणबीर-आलिया भी पर्दे पर प्यार का इजहार करते करते असल जिंदगी में प्यार कर बैठे। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान इन दोनों की लव स्टोरी खूब चर्चा में आई थी। पिछले साल अप्रैल में दोनों शादी के बंधन में बंधे और अब इनकी एक बेटी भी है।
करीना कपूर और सैफ अली खान का नाम भी ऐसी ही जोड़ी में आती है। हालांकि, जब इन दोनों की डेंटिंग की बात चर्चा में आई थी तो इनके एज गैप को लेकर खूब बातें बनीं। मगर जब प्यार सच्चा हो तो हर मकुाम हासिल कर ही लेता है। ये दोनों भी शादी के बंधन में बंध गए और इन दोनों के दो बेटे भी हैं।
Advertisement
एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा 10 साल से ज्यादा समय एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। इन दिनों ने अचानक से शादी करके फैंस को सरप्राइज दिया था। इनकी जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद करते हैं।
बॉलीवुड की एक और कपल जिनकी क्यूट सी जोड़ी को पर्दे और रियल लाइफ में भी फैंस खूब पसंद करते हैं वो जोड़ी है रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा। गुपचुप तरीके से डेटिंग करने के बाद दोनों साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। अब इनकी एक बेटी और एक बेटा है।
Advertisement
फिल्म गुरु के सेट से अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की प्यार की कहानी चर्चा में आई। हालांकि, ऐश्वर्या का नाम पहले सलमान खान के साथ जुड़ा था। मगर छोटे बच्चन साहब दुनिया की सबसे खूबसूरत लेडी को को रिझाने में कामयाब रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए।
काजोल और अजय देवगन का नाम भी ऐसी ही जोड़ियों में आता है। कई फिल्मों मे एक साथ काम करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इनकी शादी के 24 साल हो गए हैं और अब इनकी बेटी की फिल्म इंडस्ट्री एंट्री की बातें चल रही है।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने फिल्म जुल्मी, इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। पर्दे पर प्यार करते-करते इन्हे रियल लाइफ में भी प्यार हो गया और साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
बात अगर 80 के दौर की करें तो उस समय भी कई जोड़ियां ऐसी थी जो रील से रियल लाइफ में बनी थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर बहुत अच्छे दोस्त थे और शादी से पहले उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। इनकी शादी ताउम्र चली साल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया। 40 सालों तक इन दोनो का साथ बना रहा।
बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का नाम भी ऐसी ही जोड़ियों में आता है। कई फिल्मों में एक दूसरे के साथ काम करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, पर्दे पर अभिताभ और रेखा की जोड़ी को फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं। दोनों की लव लाइफ की भी चर्चा हुई थी। मगर अपने पिता के कहने पर अमिताभ बच्चन ने जया से शादी कर ली।
बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ी में एक है हेमामालिनी और धमेंद्र की। अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपने जमाने के स्टार कपल थे। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री प्यार में बदल गई। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद भी धर्मेंद्र ने हेमामालिनी से शादी कर ली।
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर-बिपासा बसु रिचा चढ्ढा और अली फैजल ऐसी कई और बॉलीवुड में जोड़ियां जो रील से रियल लाइफ में अपनी जोड़ी बनाई है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 27 February 2023 at 13:06 IST









