Mooli Poori Recipe: मूली से झटपट तैयार करें ये हेल्दी क्रिस्पी ब्रेकफास्ट, सर्दियों में सेहत के लिए भी फायदेमंद
Mooli Poori Recipe: सर्दियों में हल्दी के साथ-साथ स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना चाहते हैं तो हम आपको अपने इस लेख में मूली पूरी बनाने के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Mooli Poori Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी और तीखी मूली खूब मिलती है। रोज-रोज वही पराठे या सब्जी खाकर बोर हो गए हैं? तो इस बार मूली का इस्तेमाल करके मूली पूरी बनाएं। यह कुरकुरी पूरी चाय या चटनी के साथ लाजवाब लगती है और सर्दियों में शरीर को गर्माहट भी देती है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी पावर भी स्ट्रांग होती है।
आइए आपको इस लेख में आपको विस्तार से मूली पुरी बनाने के लिए क्या लगेगा और तरह से बनाना है? इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मूली पुरी बनाने के लिए क्या-क्या लगेगा?
- मूली
- आटा
- मैदा
- हरी मिर्च और अदरक
- कलौंजी
- अजवाइन
- लाल मिर्च
- नमक
- तेल
मूली पुरी किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले मूली को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब हाथों से दबाकर पानी निकाल दें। यह स्टेप ज़रूरी है ताकि आटा गीला न हो।
- एक बड़े बर्तन में कद्दूकस की हुई मूली लें। इसमें गेहूं का आटा, मैदा, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, कलौंजी, अजवाइन, नमक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रहे, मूली में भी पानी होता है, इसलिए पानी बहुत सावधानी से डालें। आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। इन्हें सूखे आटे की मदद से बिल्कुल सादी पूरियों की तरह न ज़्यादा मोटा और न ज्यादा पतला बेल लें।
- कड़ाही में तेल गरम करें। तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए। गरम तेल में एक-एक पूरी डालें और उसे हल्के हाथ से दबाते हुए तलें। जैसे ही यह सुनहरी भूरी और फूली हुई दिखने लगे, इसे निकाल लें।
ये भी पढ़ें - Chandra Gochar 2025: आज चंद्रमा करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन; आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
सर्दियों में मूली पुरी है बेहद फायदेमंद
मूली में विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। सर्दियों में इसका सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। मूली पूरी का चटपटा स्वाद आपको ठंड में एक बेहतरीन एनर्जी बूस्ट देगा। साथ ही पेट में एसिडिटी नहीं बनती है।