अपडेटेड 9 July 2025 at 18:31 IST
Rabdi Ghewar Recipe: घर पर खुद बनाएं रबड़ी घेवर और कर दें हलवाइयों को फेल, जानें इसे बनाने की आसान विधि
सावन में सबसे ज्यादा घेवर को खाना पसंद किया जाता है। वहीं रक्षा बंधन के मौके पर अक्सर हम इसे बाहर से मंगवाते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

rabdi ghewar recipe at home rajasthani sweet dish | Image:
Shutterstock
Ghewar Recipe At Home: कोई खास अवसर हो या शादी त्योहार, हम सभी को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में हम ज्यादातर मिठाई बाहर से ऑर्डर करते हैं। सावन के महीने की बात करें तो इन दिनों राजस्थान की स्वीट डिश घेवर को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आमतौर पर आपको इसमें कई तरह के ऑप्शन में बाजार से आसानी से मिल जाता है।
बाहरी हलवाई इसे साफ-सुथरे तरीके से बनाते हैं या नहीं? यह बात हमें नहीं पता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे घर में रबड़ी घेवर बनाने की आसान विधि ताकि आप आसानी से और साफ-सुथरे तरीके से घर में तैयार कर सकते हैं-
आवश्यक सामग्री
- मैदा-200 ग्राम
- देसी घी
- चीनी-400 ग्राम
- दूध- 1 लीटर
- बर्फ के टुकड़े
- मलाई- 1 कटोरी
- कंडेंस्ड मिल्क- 2 चम्मच
- नींबू का रस- आधा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए
रबड़ी घेवर बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आपको एक थाली में घी लें और इसमें बर्फ के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह से घुमाएं।
- इसे आप तब तक घुमाएं, जब तक घी का मक्खन न बन जाए।
- इसके बाद इसमें मैदा को छानकर डालें।
- बेटर को पतला करने के लिए थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें।
- इस बेटर में थोड़ा दूध डालकर छानकर डालें।
- इसके बाद घोल में थोड़ा नींबू का रस मिला लें।
- अब एक भगौने या सीधे तले वाली कड़ाही में घी डालकर गरम करें।
- अच्छी तरह घी गर्म हो जाने पर इसमें आपको घेवर का बेटर धीरे-धीरे डालें।
- इसके बाद बीच में किसी गोल चीज की मदद से छेद कर लें।
- घेवर दोनों तरफ से सुनहरा होकर पकने लगे तो इसे बाहर निकाल लें।
- ध्यान रहे कि आपको इसे धीमी आंच पर ही पकाना है अन्यथा यह जल सकता है।
- अब दूसरी तरफ एक तार की चाशनी बना लें और इन घेवर को उसमें डिप कर दें।
- रबड़ी बनाने के लिए एक कड़ाही में दूध और मलाई डालकर पका लेना है।
- अब ऊपर से थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क भी एड करके चलाते रहें।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें आपको इलायची पाउडर और चीनी मिक्स करें।
- रबड़ी अच्छी तरह गाढ़ी हो जाये तो गैस का फ्लेम ऑफ कर दें।
- रबड़ी को ठंडा करके घेवर के चारों तरफ डालें।
- ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और चांदी के वर्क से गार्निश करें।
- लीजिये रबड़ी घेवर खाने के लिए एकदम तैयार है।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 9 July 2025 at 18:31 IST