अपडेटेड 3 September 2024 at 14:40 IST
Papaya in Pregnancy: प्रेगनेंसी में पपीता खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या है सही...
Can you eat papaya when pregnant? पपीते को प्रेग्नेंसी के दौरान खा सकते हैं या नहीं? जानते हैं इस सवाल के जवाब के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is papaya bad for early pregnancy? प्रेगनेंसी में कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इसके लिए हमारे डॉक्टर्स भी मना करते हैं। हालांकि आज हम बात कर रहे हैं पपीते की। आपने अक्सर हमारे बड़े बूढ़ों से यह कहते सुना होगा कि प्रेगनेंसी के दौरान पपीते का सेवन न करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह क्या एक मिथक है या सच? क्या प्रेगनेंसी में सच में पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए?
प्रेगनेंसी में पपीता खाना चाहिए या नहीं, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान पपीते (Papaya benefits in Pregnancy in Hindi) का सेवन महिलाएं कर सकती हैं या नहीं। पढ़ते हैं आगे...
पपीता खाने से मिसकैरेज हो जाता है क्या? (Papita khane se pregnancy ruk jati h)
- महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान पपीते का सेवन कर सकती हैं। लेकिन पपीता पका हुआ होना चाहिए। इसके सेवन प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कब्ज से राहत मिल सकती है।
- बता दें कि पपीते के अंदर न केवल पोटेशियम मौजूद होता है बल्कि इसके अंदर फाइबर, बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो महिलाओं के लिए और बच्चे के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।
- लेकिन प्रेगनेंट महिलाओं को भूलकर भी कच्चे पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि इसके कारण महिलाओं का गर्भपात भी हो सकता है।
- इससे अलग महिलाओं को पपीते के बीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे भी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान पके हुए पपीते का सेवन कर सकते हैं। लेकिन हम सलाह देंगे कि महिलाओं को पपीते को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट से पूछ लेना चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 September 2024 at 14:37 IST