अपडेटेड 9 January 2025 at 10:29 IST

Pravasi Bharatiya Divas 2025: क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस? जानिए इसके पीछे का रोचक कारण

Pravasi Bharatiya Divas 2025: आज प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर जानते हैं इस दिन को मनाने के पीछे का कारण क्या है।

Follow : Google News Icon  
Pravasi Bharatiya Divas 2024: Celebrating 17 Years of diaspora talent
प्रवासी भारतीय दिवस 2025 | Image: Pravasi Bharatiya Divas

Pravasi Bharatiya Divas: प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas) हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। जो कि आज यानी गुरुवार को है। इस दिन को विशेष रूप से उन भारतीयों और उनके वंशजों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो भारत के बाहर बसे हुए हैं। इस दिन का उद्देश्य भारत के साथ उनके संबंधों को मजबूत करना और उनके द्वारा किए गए योगदान को मान्यता देना है।

18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन

इस साल 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ओडिशा राज्य सरकार के साथ साझेदारी में मनाया जा रहा है, जो 10 जनवरी तक चलेगा। हर साल प्रवासी भारतीय दिवस किसी का किसी थीम को चिह्नित कर मनाया जाता है। ऐसे में इस साल इस खास दिन की थीम, ‘विकसित भारत के लिए प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। इस साल के प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने के लिए 50 से ज्यादा देशों में रह रहे भारतीयों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस दिन को मनाने का कारण

साल 1915 में 9 जनवरी को ही महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे, और उन्होंने भारतीय समुदाय के लिए महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया था। इस दिन की तारीख महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी है, जो प्रवासी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। उनका संघर्ष और योगदान भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। इसीलिए प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर विदेशों में उपलब्धियां हासिल करने वाले भारतीयों को सम्मानित किया जाता है।

प्रवासी भारतीयों का योगदान

प्रवासी भारतीयों ने न सिर्फ भारत की संस्कृति और परंपराओं को अन्य देशों में फैलाया है, बल्कि उन्होंने कई देशों में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक योगदान भी दिया है। प्रवासी भारतीयों ने विदेशों में बसे होकर भारत को अपने कार्यों, शिक्षा, और व्यवसाय के माध्यम से सम्मानित किया है।

Advertisement

कब से मनाया जा रहा है प्रवासी भारतीय दिवस?

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत 2003 में हुई थी, हालांकि यह हर साल नहीं मनाया जाता था। लेकिन साल 2015 से इसे हर दो साल में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद, साल 2023 से इसे हर साल मनाने का फैसला किया गया। जिसके बाद आज भारत 18वां प्रवासी भारतीय दिवस मना रहा है।

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2025: कब लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए भारत में नजर आएगा या नहीं, नोट करें डेट और समय
 

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 January 2025 at 10:29 IST