अपडेटेड 10 August 2024 at 20:12 IST
Dark Circles: डार्क सर्कल के लिए आलू का उपयोग कैसे करें? जानें तरीका...
How can I remove dark circles in 2 days at home? यदि आप डार्क सर्कल्स को दूर करना चाहते हैं तो जानते हैं आलू का रस कैसे उपयोगी है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Does potato remove dark circles? अक्सर लोग चाहते हैं कि उनका चेहरा सुंदर और निखरा हुआ नजर आए। लेकिन डार्क सर्कल्स यानी काले घेरे के कारण अक्सर उनकी सुंदरता कहीं छुप जाती है। बता दें कि डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए महंगे महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है बल्कि आलू के माध्यम से आप डार्क सर्कल्स को दूर कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डार्क सर्कल्स को दूर करने में आलू का रस (Aalu se dark circle kaise hataye) कैसे उपयोगी है। पढ़ते हैं आगे…
आंखों के नीचे काले घेरे हमेशा के लिए कैसे हटाएं? (Can potato remove darkness?)
- सबसे पहले आप आलू का छिलका उतार लें। अब उसे कद्दूकस कर लें और उसका रस निकाल लें। आप इस रस को डायरेक्टर भी अपनी आंखों पर लगा सकते हैं।
- इससे अलग आप आलू के रस में नींबू का रस मिलाएं और बने मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए प्रभावित स्थान पर लगाएं। उसके बाद अपनी आंखों को 15 से 20 मिनट बाद साधाराण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- इससे अलग आप आलू के टुकड़ों को अपनी आंखों पर रखें और 20 मिनट बाद अपनी आंखों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से भी न केवल आंखों के नीचे की सूजन दूर हो सकती है बल्कि आंखों को राहत मिल सकती है।
- बता दें, आलू के अंदर विटामिंस पाए जाते हैं। वहीं टमाटर के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में आप टमाटर के रस में आलू के रस को मिलाएं और बने मिश्रण को रूई के माध्यम से प्रभावित स्थान पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपनी आंखों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
नोट - आलू के रस से आंखों के डार्क सर्कल्स दूर हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे यहां दिए गए मिश्रण को लगाते वक्त ये आंखों के अंदर ना चला जाए। वरना इससे आंखें नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 August 2024 at 20:10 IST