अपडेटेड 27 November 2024 at 20:33 IST
Men's Health: शादी के बाद पुरुषों के शरीर में क्या बदलाव आते हैं?
Does a man's body change after marriage? शादी के बाद आदमी में क्या बदलाव आता है? क्या शादी के बाद आदमी का शरीर बदल जाता है? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Does a man's body change after marriage? शादी के बाद अक्सर महिलाओं और पुरुषों दोनों के जीवन में बदलाव आते हैं। वहीं जीवन के अलावा उनके शरीर में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आज हम बात कर रहे हैं पुरुषों के शरीर की। क्या आप जानते हैं शादी के बाद पुरुषों को शरीर से जुड़े किन बदलावों का सामना करना पड़ता है? अगर नहीं तो इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शादी के बाद पुरुषों को किन बदलावों का सामना करना पड़ता है। पढ़ते हैं आगे…
शादी के बाद आदमी में क्या बदलाव आता है?
- बता दें कि शादीशुदा पुरुषों में अचानक वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके पीछे जरूरी कारण ज्यादा कैलोरी खाना या कम व्यायाम करना आदि जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ रिसर्च की मानें तो शादी के बाद पुरुषों के बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई (BMI - Body Mass Index) पर नकारात्मक असर देखने को मिलता है। वहीं आंकड़ों की मानें तो शादी के बाद 5.2 फीसदी पुरुष ओवरवेट हो जाते हैं।
- शादीशुदा पुरुषों के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। बता दें कि इन हार्मोन में टेस्टोस्टेरोन, कोर्टिसोल और इंसुलिन जैसे हार्मोन जिम्मेदार हो सकते हैं।
- शादी के बाद पुरुषों पर ज्यादा जिम्मेदारियां आ जाती हैं। हालांकि महिलाएं भी जिम्मेदारी से घिर जाती हैं। लेकिन पुरुष जीवनसाथी के साथ-साथ अपने परिवार के लिए वक्त नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में वो तनाव से जूझते हैं और स्ट्रेस के कारण होने वाली अन्य समस्याओं का शिकार भी हो जाते हैं। तनाव के चलते पुरुषों के बाल झड़ सकते हैं या नींद की कमी के कारण आंखों के नीचे काले घेरे आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें - शादीशुदा पुरुष न खाएं ये चीज, वरना कमजोरी...
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 November 2024 at 20:33 IST