अपडेटेड 15 December 2025 at 23:40 IST
Cold Coffee Recipe: घर पर बनानी है कैफे जैसी कोल्ड कॉफी? फॉलो करें ये आसान टिप्स
Cold Coffee Recipe: अगर आप भी कोल्ड कॉफी के शौकीन हैं, तो हम आपके लिए इसे घर पर ही बनाने की टिप्स लेकर आए हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cold Coffee Recipe : अगर आप भी कोल्ड कॉफी के शौकीन हैं और ड्रिंक्स में इसे ही पीना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर लोग घर पर कोल्ड कॉफी बनाते समय कुछ ऐसी छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उसका स्वाद कैफे जैसा नहीं बन पाता है। दरअसल, एक परफेक्ट कोल्ड कॉफी का स्वाद इस्तेमाल की गई कॉफी, दूध और चीनी का सही मात्रा में यूज करना होता है। आइए जानते हैं कि कोल्ड कॉफी बनाते समय किन बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है और इसे घर पर कैसे बना सकते हैं।
सही कॉफी का चुनाव है सबसे जरूरी
अच्छी कोल्ड कॉफी की शुरुआत अच्छी क्वालिटी की कॉफी से होती है। अगर कॉफी ही कमजोर या फीकी होगी, तो चाहे आप कितनी भी मेहनत कर लें, स्वाद में कमी रह जाएगी। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की इंस्टेंट कॉफी या फ्रेश ब्रूड कॉफी का ही इस्तेमाल करें। यही आपकी कोल्ड कॉफी को रिच और फ्लेवरफुल बनाती है।
दूध और कॉफी का बैलेंस
कोल्ड कॉफी में दूध की मात्रा बहुत जरूरी होती है। कई बार लोग ज्यादा दूध डाल देते हैं, जिससे कॉफी का असली स्वाद दब जाता है। एक अच्छी कोल्ड कॉफी वही होती है जिसमें दूध और कॉफी का बैलेंस सही होता है, ताकि दोनों का फ्लेवर बराबर का टेस्ट में लगे।
कम रखें चीनी
चीनी डालते समय यह बात जरूर याद रखें कि मिठास कॉफी के स्वाद से ज्यादा नहीं होना चाहिए। ज्यादा चीनी डालने से कोल्ड कॉफी का नेचुरल टेस्ट खत्म हो जाता है। बेहतर यही है कि पहले कम चीनी डालें और जरूरत हो तो बाद में थोड़ा एडजस्ट कर लें।
Advertisement
कोल्ड कॉफी को अच्छी तरह से ठंडा होने दें
कोल्ड कॉफी का असली मजा तभी आता है जब वह अच्छी तरह ठंडी होती है। इसे जल्दबाजी में परोसने के बजाय कुछ समय के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें, ताकि इसका फ्लेवर सही तरीके से सेट हो सके।
ज्यादा बर्फ से मिलाने से बचें
बहुत ज्यादा बर्फ डालने से कोल्ड कॉफी पतली हो सकती है और उसकी क्रीमी कंसिस्टेंसी खराब हो जाती है। बेहतर यही है कि सीमित मात्रा में ही बर्फ डालें, ताकि कॉफी का टेक्सचर और स्वाद दोनों बरकरार ही बने रहें।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 23:40 IST