अपडेटेड 11 July 2024 at 23:12 IST
Patharchatta For Kidney Stone: पथरी को निकालने के लिए पत्थरचट्टा का पत्ता कैसे खाएं?
Patharchatta patta uses in Hindi: यदि आप पथरी को निकालना चाहते हैं तो पथरचत का पत्ता आपके काम आ सकता है। जानते हैं इसके बारे में…
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Patharchatta for kidney stone in Hindi: पथरी की समस्या आज के समय में आम होती जा रही है। खानपान पर ध्यान न देने के कारण अक्सर व्यक्ति को ये समस्या हो जाती है। ऐसे में बता दें कि इसे दूर करने के लिए पत्थरचट्टा का पत्ता बेहद उपयोगी है। वहीं इसका दर्द ज्यादातर रात के वक्त होता है। पथरचट्टा का पत्ता कई औषधीय गुणों से भरपूर है। ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि आप पत्थरचट्टा के पत्ते को पथरी के दौरान कैसे इस्तेमाल में ले सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पत्थरचट्ट के पत्ते के इस्तेमाल से कैसे पथरी (Pathri mei kya khaye) को निकाला जा सकता है। पढ़ते हैं आगे…
पथरी को निकालने के लिए पत्थरचट्ट के पत्ते का इस्तेमाल…
- बता दें कि पथरी के लिए पत्ते को सबसे पहले धोएं और उसके बाद गुनगुने पानी के साथ चबाकर खाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। यदि आप चाहें तो नियमित रूप से इस पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पथरी को दूर करने में पत्थरचट्ट के पत्तों का रस भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप चार से पांच पत्तों को अच्छे से धो लें और उसके बाद उन्हें पीस लें। अब उन्हें छान लें और सुबह शाम उसके जूस का सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- पत्थरचट्ट का पत्ता पेट दर्द के साथ-साथ पेट की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। आप चाहें तो पत्थरचट्ट के पत्ते को सोंठ के पाउडर में मिलाकर भी ले सकते हैं। यह विषाक्त पदार्थों को शरीर से निकाल सकता है।
- आप चाहें तो पत्थरचट्ट के काढ़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप पत्थरचट्ट के पत्ते को एक गिलास पानी में डालें और उबालें। अब उसके बाद शहद में मिलाकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
नोट - यहां दिए बिंदुओं से पता चलता है कि पत्थरचट्ट का पत्ता पथरी के लिए अच्छा है लेकिन यदि आपकी स्थिति ज्यादा दर्दनाक है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 23:12 IST