अपडेटेड 27 December 2024 at 15:22 IST

Parenting tips: बच्चों के सामने भूलकर भी न करें ये काम, पड़ सकता है बुरा असर

माता-पिता को बच्चों के सामने कुछ चीजों को नहीं करना चाहिए। वरना इससे उनकी परवरिश पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। जानते हैं...

Parenting tips
Parenting tips | Image: Freepik

Parenting tips in hindi: आज के समय में बच्चों की परवरिश करना किसी जंग से कम नहीं है। मोबाइल और लैपटॉप के दौर में बच्चे पहले से ही बहुत कुछ सीखना शुरू कर देते हैं। लेकिन माता-पिता को पता होना चाहिए कि बच्चों के सामने किन चीजों को करने से बचना चाहिए। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।

ऐसे में आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माता-पिता को बच्चों के सामने (Parenting Rules) क्या करने से पहले सोचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे... 

बच्चों के सामने ना करें ये काम 

  • माता-पिता को बच्चों के सामने कभी भी गुस्सा नहीं करना चाहिए या चिल्लाना नहीं चाहिए। इससे उनकी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही उनका आत्मविश्वास भी खत्म होता है।  
  • माता-पिता को अपने बच्चों के सामने कभी भी गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गलत भाषा का नकारात्मक प्रभाव बच्चों की मानसिक सोच पर पड़ता है। 
  • माता पिता को कभी भी अपने बच्चों की तुलना किसी और से नहीं करनी चाहिए। आपके बच्चों के कम नंबर आए हैं और आपके पड़ोस के बच्चों के ज्यादा पर नंबर आए हैं, तो ऐसा नहीं है कि आपका बच्चा किसी से कम है। ऐसे में तुलना न करें।
  • आजकल माता कामकाज के चलते बच्चों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते इससे बच्चा खुद को अकेला महसूस कर सकता है इसलिए ऐसा भी करने से बचें। 
  • माता-पिता को अपने बच्चों के सामने ज्यादा से ज्यादा वक्त उनके साथ ही बिताना चाहिए ना कि मोबाइल स्क्रीन या लैपटॉप की स्क्रीन पर, इससे बच्चे के ज्ञान और उसके विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कभी भी बच्चों से गुस्से में बात ना करें। उनकी बात को समझें और उसके बाद उन्हें समझाएं। 

ये भी पढ़ें - Amrud: अमरूद खाने से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है? 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 December 2024 at 15:22 IST