अपडेटेड 22 May 2023 at 18:22 IST

आज ही के दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंच कर Bachendri Pal ने रचा था इतिहास

First Woman Mountaineer : भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं, यह कारनामा करने वालीं वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं

Bachendri Pal
 (PC : ANI)
Bachendri Pal (PC : ANI) | Image: self

Mountain Peak Everest : इतिहास में 22 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा करने वालीं वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। देश और दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1545 : एक विस्फोट में शेरशाह सूरी की मौत। 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था।

1772 : राजा राम मोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।

1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1936 : लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह देश का पहला स्टेडियम था।

Advertisement

1960 : चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई। 1963 : भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1972 : पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।

Advertisement

1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।

1984 : बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

1988 : भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय।

2003 : अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये।

यह भी पढ़ें : राघव से कब हुआ था प्यार? Parineeti ने Unseen Pic साझा कर बताई कहानी

2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया। 2021 : हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन। 2022 : तालिबान ने महिला टीवी प्रस्तोताओं के लिए चेहरा ढकने संबंधी आदेश लागू किया।

यह भी पढ़ें : Australia: हाथों में तिरंगा, मोदी-मोदी के नारे... सिडनी में PM मोदी का ग्रैंड वेलकम

Published By : Press Trust of India (भाषा)

पब्लिश्ड 22 May 2023 at 18:22 IST