अपडेटेड 19 February 2026 at 17:20 IST

Tips and Tricks: घर में इकट्ठा हैं पुराने और फटे मोजे, तो फेंकने के बजाएं, इन जरूरी चीजों में करें इस्तेमाल

Tips and Tricks: घर में अगर फटे- पुराने मोजे इकट्ठा हो गए हैं, तो उन्हें फेंके नहीं, उनसे की सारी चीजें बनाई जा सकती हैं। आइए आपको पुराने मोजे से बताते हैं कि कौन-कौन सी 5 जरूरी चीजें बन सकती हैं।

Tips and Tricks
Tips and Tricks | Image: freepik

Tips and Tricks: बढ़ती महंगाई और नेचर को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अब लोग छोटी-छोटी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने की ओर ध्यान दे रहे हैं। अक्सर फटे या पुराने मोजों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है, लेकिन थोड़ी समझदारी और क्रिएटिव सोच के साथ यही साधारण मोजे घर के कई कामों में बेहद काम आ सकते हैं। मुलायम कपड़े से बने होने के कारण इनका इस्तेमाल सफाई, बागवानी और सजावट जैसे कामों में आसानी से किया जा सकता है।

सफाई का सस्ता तरीका

पुराने मोजों को हाथ में पहनकर पंखे, जाली, टीवी स्क्रीन और फर्नीचर की धूल आसानी से साफ की जा सकती है। इनका कपड़ा धूल को अच्छी तरह पकड़ लेता है, जिससे सफाई जल्दी और बेहतर होती है। बच्चों के खिलौनों की सफाई या लकड़ी और कांच की सतह को पॉलिश करने के लिए भी ये एक किफायती और आसान विकल्प साबित होते हैं।

बागवानी में आता है काम

गमलों में मिट्टी भरते समय नीचे मोजा रख देने से मिट्टी बाहर नहीं गिरती और पानी की निकासी भी सही बनी रहती है। पौधों की नाजुक टहनियों को सहारा देने के लिए मोजे की पट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा प्याज और लहसुन को स्टोर करने के लिए भी पुराने मोजे उपयोगी साबित होते हैं, जिससे वे लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

क्रिएटिविटी का नया जरिया

पुराने मोजों से सॉफ्ट पपेट, डस्टिंग पैड या मोबाइल कवर जैसे छोटे-छोटे क्रिएटिव प्रोजेक्ट भी तैयार किए जा सकते हैं। फर्नीचर के पैरों में मोजे चढ़ाने से फर्श पर खरोंच नहीं आती और आवाज भी कम होती है।

Advertisement

रीयूज की आदत से पर्यावरण को राहत

छोटी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने की आदत कचरे को कम करने में मदद करती है। अगली बार जब मोजा फटे, तो उसे फेंकने से पहले यह जरूर सोचें कि वह आपके घर के किस काम में आ सकता है। समझदारी से किया गया यह छोटा कदम जेब के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मस्ती, धोती-कुर्ता पहन लगाए जोरदार ठुमके; VIDEO VIRAL
 

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 17:20 IST