Rainy Season Shoes Care Tips: बरसात में भीगे जूते और मोजों को सुखाने की निंजा टेक्निक, अपनाएं सस्ते नुस्खें
Rainy Season Shoe Care Tips: बरसात के मौसम में अक्सर जूते और मोजे भीग जाते हैं। भीगने के बाद इन्हें जल्दी सुखाना मुश्किल हो जाता है। भीगे जूतों में नमी जमा होने के कारण इनमें बदबू भी आने लगती है। अगर आपको भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आइए हम आपको कुछ असरदार नुस्खें बताते हैं। इनका प्रयोग करके आप मिनटों में जूतें और मोजों को सुखा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

अखबार से नमी सोख जाती है
बरसात के पानी से भीगे जूतों के अंदर सूखे अखबार की गड्डी को भर दें। अखबार जल्द से जल्द ही नमी को खींच लेता है। हर 2-3 घंटे में अखबार बदलते रहें, ऐसा करने से जूते जल्दी सूख जाएंगे।
पंखे या हवा में सुखाएं
जूते और मोजों को सीधे पंखे के नीचे या खुली खिड़की के पास रख दें। ऐसी जगहों पर लगातार हवा लगने से ये जल्दी सूख जाएंगे और फंगस भी नहीं लगेगी। ये सबसे आसान तरीका है।
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल
अगर तुरंत जूतों को सुखाना है तो हेयर ड्रायर से हल्की गर्म हवा से धीरे-धीरे इसे सुखाएं। ध्यान रखें ड्रायर को बहुत पास न रखें वरना जूते की क्वालिटी खराब हो सकती है।
Advertisement
सिलिका जेल पैकेट का प्रयोग
जूते के अंदर सिलिका जेल पैकेट्स को अच्छे से रख दें। ये नमी को तुरंत सोख लेते हैं और बदबू आने से भी रोकते हैं।
मोजों के लिए गर्म तौलिया ट्रिक
भीगे मोजों को सूखे तौलिए में लपेटकर अच्छे से दबा दें। तौलिया सारा पानी सोख लेगा और मोजें जल्दी सूख जाएंगे। इसके बाद इन्हें पंखे या धूप में रख दें।