अपडेटेड 24 March 2026 at 20:45 IST

Navratri Diet Tips: नवरात्रि व्रत में खूब करते हैं फलाहारी? इस गलतियों से बचें वरना बढ़ जाएगा वजन

Navratri Diet Tips: नवरात्री में अगर आप भी व्रत रहते हैं, तो न करें ये पांच गलतियां वरना बढ़ जाएगा वजन। आइए आपको बताते हैं क्या हैं ये गलतियां।

Navratri Diet Tips
Navratri Diet Tips | Image: instagram

Navratri Diet Tips: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और इस दौरान भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं। हालांकि, कई लोग इस दौरान वजन कम करने की उम्मीद से भी व्रत रखते हैं, लेकिन गलत खानपान की वजह से उल्टा वजन बढ़ जाता है। फलाहार के समय क्या खाना है, कितना खाना है और कब खाना है, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।

सिर्फ आलू पर निर्भर रहना

व्रत के दौरान आलू सबसे ज्यादा खाया जाने वाला खाद्य पदार्थ बन जाता है। आलू की सब्जी, चिप्स या फराली स्नैक्स पूरे दिन खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है और ब्लड शुगर भी प्रभावित हो सकता है।

तली-भुनी चीजों को ज्यादा खाना

साबूदाना वड़ा, कुट्टू के पकोड़े और सिंघाड़े के चीले जैसे तले हुए स्नैक्स व्रत में खाना बहुत कॉमन होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इन्हें हेल्दी समझकर ज्यादा खाने से वजन बढ़ने के साथ पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

पानी कम पीना

व्रत के दौरान कई लोग पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। पानी की कमी से सिरदर्द, चक्कर और कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही शरीर फैट बर्न करने में भी पीछे रह जाता है और भूख ज्यादा लगने लगती है।

Advertisement

साबूदाना को पूरी तरह हेल्दी मान लेना

साबूदाना को हल्का और हेल्दी माना जाता है, लेकिन इसमें कैलोरी काफी ज्यादा होती है। अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना बेहतर होता है।

जरूरत से ज्यादा फल खाना

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसे खाने से नुकसान भी होता है। ज्यादा फल खाने से शरीर में कैलोरी और शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। बैलेंस में ही फलों को अपनी डाइट में शामिल करना सही ऑप्शन होता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 5 रुपये के इस पाउच से दीवारों से गायब होगीं छिपकली, एक बार बनाएं स्प्रे
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 20:45 IST