अपडेटेड 30 September 2024 at 07:08 IST

नारियल के तेल में क्या मिलाकर लगाएं, जिससे चेहरा गोरा हो जाए?

Can coconut oil make my face glow? नारियल तेल से चेहरे को गोरा कैसे करें? यहां दिए गए तरीके आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

skin care routine
स्किन केयर रूटीन | Image: Freepik

Is coconut oil and honey good for the face? नारियल का तेल आपके चेहरे के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता। ऐसे में यदि नारियल तेल के साथ कुछ चीजों को मिलाकर लगाया जाए तो इससे त्वचा की कई समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना  जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप चेहरे पर नारियल तेल के साथ किन चीजों को मिलाकर लगाएं, जिससे त्वचा की समस्या (Skin Problems) दूर हो सके। पढ़ते हैं आगे… 

नारियल तेल से चेहरे को गोरा कैसे करें? 

  • आप नारियल तेल के साथ हल्दी को मिलाकर लगा सकते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में एक चम्मच नारियल का तेल और चुटकी भर हल्दी लें और उस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। मिश्रण को लगाने के बाद साधारण पानी से धो लें या तौलिये से साफ कर लें, इससे आपकी त्वचा चमकती नजर आ सकती है। 
  • यदि नारियल के तेल में नींबू के रस को मिलाते हैं तो इससे भी त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आप एक चम्मच नारियल का तेल और नींबू की कुछ बूदें मिलाएं। अब बने मिश्रण से अपने त्वचा की मसाज करें। इससे त्वचा की समस्याओं से राहत मिल सकती है। 
  • आप अपनी त्वचा पर नारियल तेल के साथ शहद को भी मिलाकर लगा सकते हैं। ऐसे में आप एक चम्मच नारियल तेल में शहद को डालें। अब बने मिश्रण से हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से त्वचा से दाग धब्बे दूर हो सकते हैं। 

नोट - नारियल का तेल चेहरे के लिए अच्छा है लेकिन त्वचा रोगी अपने रूटीन में नारियल के तेल को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें - Uric Acid बढ़ने पर कुट्टू का आटा खा सकते हैं? जानें कौन-सा आटा अच्छा

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 30 September 2024 at 07:08 IST