अपडेटेड 25 September 2024 at 13:09 IST

नकली लाल मिर्च की पहचान कैसे करें? बस चाहिए एक गिलास पानी

How to identify fake chilli powder? लाल मिर्च मिलावटी है तो कैसे चेक करें? यहां दिए गए लेख के माध्यम से जानें...

Red chilli
Red chilli | Image: Freepik

Nakli lal mirch ki pehchan kaise kare: आज के समय में असली और नकली की पहचान करना बहुत मुश्किल है। हमारी रसोई में कई ऐसे मसालें हैं, जिनका इस्तेमाल हम कर तो रहे हैं परंतु हमें नहीं पता कि वह असली है या नकली है। 

आज हम बात कर रहे हैं लाल मिर्च की। आपकी रसोई में मौजूद लाल मिर्च जो खाने का स्वाद बढ़ाती हैं क्या वह असली है और अगर आप यह जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रसोई में मौजूद लाल मिर्च कितनी असली है और कितनी नकली। पढ़ते हैं आगे…

लाल मिर्च मिलावटी है तो कैसे चेक करें? (How to identify fake chilli powder?)

  • पहला तरीका - बता दें कि लाल मिर्च की पहचान के लिए सबसे पहले आप एक गिलास पानी लें। उस गिलास में पानी का टेंपरेचर एकदम ही सामान्य होना चाहिए। अब आप उसमें एक चम्मच लाल मिर्च ऊपर से डालें। ध्यान रहे कि लाल मिर्च को डालने के बाद गिलास को बिल्कुल भी ना हिलाएं। अगर लाल मिर्च ऊपर ही तैरती रहे तो समझ जाएं कि वह असली है और अगर लाल मिर्च पानी में घुल जाए और लाल रंग छोड़ दे तो समझ जाएं कि आप नकली लाल मिर्च का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
  • दूसरा तरीका - आप आधा चम्मच लाल मिर्च अपनी हथेली पर रखें और उसमें पानी को मिलाएं। अब 30 सेकंड बाद उस मिश्रण को दोनों हाथों से रगड़ें। अगर आपको अपने हाथों में महसूस होती है या किरकिराहट महसूस होती है तो समझ जाएं ये लाल मिर्च मिलावटी हैं। आप असली लाल मिर्च का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। 
  • तीसरा तरीका - बता दें कि लाल मिर्च बेहद तीखी होती हैं। ऐसे में आप लाल मिर्च को हल्का जीभ पर रखकर भी जांच कर सकते हैं। यदि वह तीखी नहीं है तो इसका मतलब कि आप मिलावटी लाल मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। 

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि आप लाल मिर्च की पहचान कैसे कर सकते हैं। लेकिन हम आपको सलाह देते हैं कि लाल मिर्च स्वभाव में तीखी हैं। ऐसे में अपने हाथ को अच्छे से साबुन से धोएं। उसके बाद ही किसी और चीज को छुएं।

ये भी पढ़ें - Gobhi: थायरॉइड होने पर न खाएं गोभी, जानें कब नहीं खानी चाहिए ये सब्जी

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 September 2024 at 13:09 IST