Muskmelon Seeds Uses: बड़े काम का है खरबूजे का बीज, घर पर ऐसे बनाएं ठंडा शरबत, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद; जानिए रेसिपी
खरबूजे के बीज फेंकने की बजाय इससे घर पर ही शरबत बनाएं, इसे बनाना काफी आसान है। ये गर्मी में शरीर को ठंडक देता है, हाइड्रेशन और बेहतर डाइजेशन देता है। नेचुरल ड्रिंक के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे, पूरी रेसिपी पढ़ें
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Muskmelon seeds drink: गर्मियों में तरबूज और खरबूज तो हर कोई खाता है, लेकिन ज्यादातर लोग खरबूजे के बीज निकालकर सीधे कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो, ये छोटे-छोटे बीज प्रोटीन, फाइबर, आयरन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। इन्हें बेकार समझना बड़ी भूल हो सकती है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। बाजार के पैकेट वाले ड्रिंक्स की जगह घर पर खरबूजे के बीजों से बना नेचुरल शरबत आसानी से तैयार किया जा सकता है। ये ड्रिंक लू से बचाव के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
खरबूजे के बीज से बनाएं शरबत
2 गिलास शरबत के लिए 4 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
1 छोटा चम्मच सौंफ
एक चुटकी जीरा पाउडर
मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां
1 छोटा चम्मच मिश्री या शहद
पानी
1 चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स
1 चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा
शरबत बनाने का आसान तरीका
खरबूजे के बीज, सौंफ, जीरा, पुदीना, मिश्री और आधा गिलास पानी को मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
मिश्रण को छानकर गिलास में निकालें।
पहले से भिगोए सब्जा सीड्स और गोंद कतीरा डालें।
फ्रिज में ठंडा करके या बर्फ के साथ सर्व करें।
ड्रिंक के फायदों की बात की जाए तो ये शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और गर्मी से राहत दिलाता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण ये डाइजेशन सुधारता है और प्रोटीन-आयरन से एनर्जी बढ़ाता है। इसके अलावा,
सौंफ और पुदीना पेट की समस्याओं में आराम देते हैं।
Advertisement
गर्मियों में ये घरेलू ड्रिंक न सिर्फ स्वाद में बेस्ट है बल्कि पूरी तरह नेचुरल और किफायती भी है। सेहतमंद रहने के लिए खरबूजे के बीजों को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करें।