अपडेटेड 8 July 2024 at 17:30 IST

Mosquitoes: कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं? कहीं आपका ब्लड ग्रुप तो ये नहीं

What blood type are mosquitoes attracted to? ऐसा कौन सा ब्लड ग्रुप है, जिस पर मच्छर ज्यादा आते हैं? किन कारणों से मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं?

Mosquitoes Like Certain Blood Types
कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं? | Image: freepik

What blood type attracts mosquitoes? बता दें कि इन दिनों डेंगू की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। यह समस्या मच्छर के काटने से होती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं वहीं कुछ लोगों को मच्छर बिल्कुल परेशान नहीं करते। इसके पीछे कारण है ब्लड ग्रुप। का एक जी हां कुछ ऐसे ब्लड ग्रुप है जो मच्छरों को अपनी तरफ आकर्षित (What blood type are mosquitoes attracted to) करते हैं। इससे अलग कुछ अन्य कारण भी है जो मच्छरों को अपनी तरफ खींचते हैं। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा आर्टिकल इसी टॉपिक पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि कौन से ब्लड ग्रुप पर मच्छर (Mosquitoes Like Certain Blood Types) ज्यादा आते हैं। पढ़ते हैं आगे...

किसे मच्छर ज्यादा काटते हैं (Why do mosquitoes bite me so much?)

  • बता दें, जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'ओ' है, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। इससे संबंधित कुछ स्टडीज भी सामने आई है जो इस बात की पुष्टि करती है कि 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं।
  • जिन लोगों की नाक से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड निकलता है, वह अपनी तरफ मच्छरों को आकर्षित करते हैं।
  • हमारी स्किन में कुछ ऐसे बैक्टीरिया चिपक जाते हैं जो मच्छरों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। ऐसे में यदि आपकी तरफ मच्छर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं तो हो सकता है कि ये बैक्टीरिया इसका कारण हों।
  • गर्मी और बरसात में अक्सर लोगों को ज्यादा पसीना आता है। बता दें कि ज्यादा पसीना भी मच्छरों का अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। वहीं इसका एक कारण लैक्टिक एसिड भी है। लैक्टिक एसिड के कारण भी व्यक्ति की तरफ मच्छर आकर्षित हो सकते हैं।

नोट - यहां दिए गए पॉइंट से पता चलता है कि किन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। ऐसे में आपको मच्छरों से बचाना है तो फुल स्लीव्स के कपड़े पहने या हल्के रंग के कपड़ों का चुनाव करें। ऐसा करने से आप मच्छरों से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Face Oil: चेहरे पर लगाएं इस पत्ते का तेल, Acne-Pimples से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 July 2024 at 17:17 IST