अपडेटेड 18 February 2026 at 23:54 IST
Moongfali Til Dhaniya Chutney: घर पर मिनटों में बनाएं मूंगफली, तिल और धनिया की हेल्दी चटनी, नोट कर लें रेसिपी
Moongfali Til Dhaniya Chutney: अगर आप भी अपने हर खाने के साथ चटनी खाना पसंद करते हैं, तो मूंगफली, तिल और धनिया की चटनी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Moongfali Til Dhaniya Chutney: खाने की थाली में अगर चटनी शामिल हो जाए तो सिंपल सा खाना भी टेस्टी लगने लगता है। आपने अब तक धनिया, पुदीना, टमाटर या लहसुन की चटनी जरूर चखी होगी, लेकिन अगर स्वाद में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मूंगफली तिल धनिया की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। मूंगफली और तिल का कॉम्बिनेशन इस चटनी को अलग और खास स्वाद देता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और पोषक तत्व इसे स्वाद के साथ सेहतमंद भी बनाते हैं। यह चटनी रोटी, पराठा, इडली, डोसा और यहां तक कि चावल के साथ भी बेहद अच्छी लगती है। यह चटनी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। इसे बनाने का तरीका काफी आसान है, आइए आपको बताते हैं इस चटनी की रेसिपी।
मूंगफली, तिल और धनिया की चटनी बनाने की जरूरी सामग्री
इस चटनी को बनाने के लिए आधा कप मूंगफली, 2 चम्मच तिल, 3 से 4 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, 3 से 4 लहसुन की कलियां, जरूरत अनुसार पानी, 2 चम्मच कटा हुआ धनिया पत्ता, 1 छोटा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच राई के दाने, 4 से 5 करी पत्ता और चुटकी भर हींग की जरूरत होती है।
चटनी बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर रखें और बिना तेल डाले मूंगफली और तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा न जलाएं वरना स्वाद कड़वा हो सकता है। भुनने के बाद इन्हें ठंडा होने दें।
इसके बाद मिक्सर जार में भुनी हुई मूंगफली और तिल डालें। इसमें हरी मिर्च, नमक, लहसुन, कटा हुआ धनिया पत्ता और थोड़ा सा पानी मिलाकर दरदरा या स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
Advertisement
अब तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें। तड़के के लिए एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई के दाने डालें। जब राई चटकने लगे तो उसमें करी पत्ता और हींग डाल दें। तैयार तड़के को चटनी के ऊपर अच्छे से फैला दें।
इस तरह कुछ ही मिनटों में आपकी स्वादिष्ट मूंगफली तिल धनिया की चटनी तैयार हो जाती है। इसे आप किसी तरह के खाने के साथ परोस कर खा सकते हैं, जिससे भोजन का स्वाद दोगुना हो जाएगा।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 23:54 IST