अपडेटेड 19 February 2026 at 23:40 IST
Moong Dal Khichdi: वजन घटाने और एनर्जी बढ़ाने के लिए खाएं मूंग दाल की खिचड़ी, नोट कर लें रेसिपी
मूंग दाल की खिचड़ी खाने में तो स्वाद लगती है ही, साथ ही वजन घटाने और एनर्जी के लिए भी परफेक्ट हेल्दी लंच ऑप्शन है। यह सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है। जानें आसान रेसिपी
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Moong Dal Khichdi Recipe: भारतीय घरों में मूंग दाल की खिचड़ी को अक्सर बीमारी के वक्त आरामदायक भोजन के रूप में देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ पाचन के लिए ही नहीं, बल्कि वजन घटाने, एनर्जी बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है। क्योंकि मूंग दाल में भरपूर प्रोटीन और फाइबर होता है, जो इसे शाकाहारी लोगों के लिए आदर्श बनाता है।
अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं या रोजाना एनर्जी की कमी महसूस करते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। मूंग दाल खिचड़ी न सिर्फ आसानी से पचती है, बल्कि सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। मूंग दाल और चावल का कॉम्बिनेशन पेट के लिए हल्का होता है। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता है। मूंग दाल खिचड़ी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।
खिचड़ी के लिए क्या क्या चाहिए?
खिचड़ी के लिए 1 कप चावल
एक तिहाई कप धुली मूंग दाल
नमक
छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
थोड़ी हींग
4 कप पानी
टेस्टी तड़का लगाने का तरीका
Advertisement
2 बड़े चम्मच घी
1 छोटा चम्मच जीरा
हींग
2-3 साबुत सूखी लाल मिर्च (टूटी हुई)
6-8 करी पत्ते
2 चम्मच बारीक कटा लहसुन
1 चम्मच बारीक कटा अदरक
2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
2 प्याज (बारीक कटे हुए)
2 छोटे टमाटर (बारीक कटे हुए)
आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी चम्मच अमचूर पाउडर
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
स्टेप बाय स्टेप ऐसे बनाएं
- चावल और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 30-40 मिनट भिगो दें।
- पानी निकालकर प्रेशर कुकर में डालें। साथ ही नमक, हल्दी, हींग और 4 कप पानी मिलाकर 3-4 सीटी तक पकाएं।
- अलग से पैन में घी गर्म करें। जीरा चटकाएं, फिर हींग, लाल मिर्च और करी पत्ते भूनें।
- लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट पकाएं। प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- टमाटर मिलाएं और नरम होने दें। लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डालकर मिक्स करें।
- कुकर का प्रेशर निकलने पर खिचड़ी को तड़के में मिलाएं। हरा धनिया डालकर सर्व करें।
- गर्मागर्म खिचड़ी पर थोड़ा घी डालकर दही या अचार के साथ खाएं।
वेट लॉस के लिए घी की मात्रा कम रखी जा सकती है या ऑलिव ऑयल यूज करें। सब्जियां जैसे गाजर या मटर मिलाकर न्यूट्रिशन बढ़ाएं। यह रेसिपी भारतीय घरों के काफी पसंद की जाती है। ट्राई करें और अपनी सेहत को बेहतर बनाएं।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 23:40 IST