अपडेटेड 22 December 2025 at 18:55 IST
Modern Sanskrit Baby Names 2025: क्या आप बेबी का मॉडर्न संस्कृत नाम रखना चाहेंगे? क्या है इसका मतलब, पूरी LIST
Sanskrit Names With Meaning: अगर आप भी अपने नन्हे राजकुमार या प्यारी सी राजकुमारी के लिए यूनिक और मीनिंगफुल नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेंडिंग मॉडर्न संस्कृत बेबी नेम्स। साथ ही, देखें इन नामों के मतलब।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Trending Sanskrit Names With Meaning: बच्चे का नामकरण हर माता-पिता के जीवन का सबसे खास और भावनात्मक पल होता है। आजकल पैरेंट्स ऐसे नाम चाहते हैं जो सुनने में मॉडर्न हों, लेकिन जिनका मतलब गहरा और सकारात्मक हो। इसी वजह से संस्कृत बेबी नेम्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है। संस्कृत भाषा के नाम न सिर्फ पवित्र माने जाते हैं, बल्कि इनमें सुंदर अर्थ और अच्छी ऊर्जा भी छिपी होती है। अगर आप भी अपने नन्हे राजकुमार या प्यारी सी राजकुमारी के लिए यूनिक और मीनिंगफुल नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेंडिंग मॉडर्न संस्कृत बेबी नेम्स की खास लिस्ट।
लड़कियों के लिए खूबसूरत संस्कृत नाम
- आन्या - जिसका कोई अंत न हो
- सान्वी - माता लक्ष्मी का नाम
- अन्वी - प्रकृति से जुड़ी हुई
- मिषिका - ईश्वर का प्रेम
- इनाया - भगवान का दिया हुआ उपहार
- काव्या - कविता जैसी सुंदर
- वामिका - मां दुर्गा का नाम
- नायरा - चमकने वाली
- जीविका - जीवन देने वाली
- अवनी - धरती, पृथ्वी
लड़कों के लिए ट्रेंडिंग संस्कृत नाम
- अद्विक - जो सबसे अलग और खास हो
- आरव - शांत और सुकून देने वाला
- विहान - सुबह का सूरज, नई शुरुआत
- रेयांश - रोशनी की किरण
- अयांश - माता-पिता का हिस्सा
- इवाण - सूर्य जैसा तेजस्वी
- धैर्य - सब्र और संयम रखने वाला
- कय्यान - चमकता हुआ सितारा
- शिवांश - भगवान शिव का अंश
- युवान - हमेशा जवान और ऊर्जावान
क्यों चुनें संस्कृत बेबी नेम्स?
- अर्थ गहरे और सकारात्मक होते हैं।
- ये नाम सुनने में मॉडर्न और क्लासिक लगते हैं।
- भारतीय संस्कृति से जुड़े होते हैं।
- बच्चों के व्यक्तित्व पर अच्छा प्रभाव डालते हैं।
संस्कृत नाम परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम यूनिक हो, अच्छा अर्थ रखता हो और हमेशा ट्रेंड में बना रहे, तो ये मॉडर्न संस्कृत बेबी नेम्स आपके लिए बेस्ट विकल्प हैं। इस लिस्ट से आपको अपने लाडले या लाडली के लिए परफेक्ट नाम मिल जाएगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 22 December 2025 at 18:55 IST