अपडेटेड 1 September 2024 at 13:26 IST

कौन-सी सब्जी खाने के बाद दूध न पिएं? हो सकती हैं ये समस्याएं...

Can we drink milk after vegetables? कौन-कौन सी सब्जी खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

konsi sabji ke baad doodh nahi pina chahiye
konsi sabji ke baad doodh nahi pina chahiye | Image: freepik

Can I drink milk after eating vegetables? दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं। हड्डियों को मजबूत करना हो तो दूध का सेवन किया जाता है। यदि नसों की कमजोरी को दूर करना हो तो दूध का प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध का सेवन कब नहीं करते? अगर नहीं, तो बता दें कि कुछ सब्जियों को खाने के बाद दूध का सेवन नहीं किया जाता। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन सब्जियों के सेवन के बाद दूध नहीं पीते हैं। पढ़ते हैं आगे…

कौन-कौन सी सब्जी खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए? (Which vegetable should not be eaten with milk?)

  • यदि व्यक्ति दूध पीने के बाद कटहल का सेवन करता है या कटहल के बाद दूध पीता है तो उसे न केवल त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती हैं बल्कि यह आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करा सकता है। बता दें कि यह कांबिनेशन खुजली, रैशेज सोरायसिस आदि परेशानियों को पैदा कर सकता है। 
  • यदि आप मूली का सेवन कर रहे हैं तो मूली खाने के बाद भूल कर भी दूध का सेवन न करें। बता दें कि यह एक बेड कांबिनेशन होता है। इससे न केवल शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते बल्कि यदि मूली के खाने के बाद दूध का सेवन किया जाए तो शरीर से एनर्जी भी कम होने लगती है। मूली और दूध दोनों ही पाचन क्रिया को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। वहीं इसके कारण व्यक्ति को गैस की समस्या, स्किन की समस्या आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • दूध पीने के बाद नींबू या नींबू के बाद व्यक्ति को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि नींबू के ऊपर दूध पी लिया जाए तो इससे न केवल अपच की समस्या हो सकती है बल्कि यह बेड कांबिनेशन गैस, बहजमी आदि समस्याओं का भी सामना करा सकता है। ऐसे में नींबू और दूध दोनों को एक साथ लेने की गलती ना करें।

ये भी पढ़ें - Hindu Baby Boy Names: हिन्दू लड़के के लिए कौन सा नाम बेस्ट है? जानें...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 September 2024 at 13:26 IST