अपडेटेड 28 July 2023 at 13:16 IST
Payal: फैशन नहीं बल्कि इस वजह से शादीशुदा महिलाएं पहनती है पायल, जानें हैरान कर देने वाले फायदे
लड़कियों और महिलाओं में पायल पहनना आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा की शादी के बाद पायल पहनना जरूरी क्यों हो जाता है नहीं तो चलिए आपको बताते हैं इसकी वजह।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Silver Payal Dharmik and Scientific Significance: पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने और फैशन के लिए पहनी जाने वाली पायल को अक्सर आपने अपने आस पास की महिलाओं के पैरों में देखी होगी, लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सावल आया कि आखिर शादी के बाद हर महिला के पैर में पायल क्यों होती है। दरअसल, हिंदू धर्म में पायल को सोलह श्रृंगारों में से एक माना गया है और इसे महिलाओं के सुहाग से जोड़ा गया है, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसके पीछे धार्मिक के अलावा वैज्ञानिक कारण भी है। तो चलिए आज उन्हीं कारणों के बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....
- पायल पहनने के धार्मिक कारण क्या है?
- पायल पहनने के वैज्ञानिक कारण क्या है?
- चांदी की ही पायल क्यों पहनी जाती है?
पायल पहनने के धार्मिक कारण क्या है?
हिंदू धर्म को पायल को सोलह श्रृंगार में शामिल किया गया है। चूड़ी, बिंदी, सिंदूर बिछिया के साथ ही पायल भी सोलह श्रंगार में शामिल होता है। इसी वजह से शादीशुदा महिलाएं पैरों में पायल हमेशा पहनती हैं। पायल को सुहाग से भी जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि हमेशा चांदी की पायल पहनने का ही विधान है।
- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पैरों में चांदी की पायल पहनती हैं।
- इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में चांदी की पायल का संबंध चंद्रमा से बताया गया है। कहते हैं इसे पहनने से चंद्र ग्रह मजबूत होता है।
- शास्त्रों में ये भी कहा गया है कि चांदी की उत्पत्ति भगवान शिव से हुई थी और इसलिए इसका अधिक महत्व माना जाता है।
- कहते हैं कि चांदी के पायल में लगे घुंघरू से निकने वाली ध्वनि घर में पॉजिटिविटी लेकर आती हैं।
पायल पहनने के वैज्ञानिक कारण क्या है?
- वहीं पायल पहनने के कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी की पायल पहनने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है।
- इसके अलावा चांदी की पायल पहनने से पैरों में दर्द कम होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
- कई लोगों का मानना है कि पायल पहनने से पैरों में सूजन नहीं होती है। इसलिए महिलाओं को चांदी की पायल पहनने की सलाह दी जाती है।
चांदी की ही पायल क्यों पहनी जाती है?
विज्ञान के अनुसार चांदी में अन्य धातुओं की तुलना में प्रतिक्रियाशीलता ज्यादा होती है। चांदी पृथ्वी की ऊर्जा के साथ आसानी से प्रतिक्रिया करने में सक्षम है। इसलिए चांदी की पायल पहनने का नियम है।
Advertisement
यह भी पढ़ें... Sawan: समुंद्र मंथन से निकली ये चीजें होती हैं खास, घर में रखने से खुल जाती है किस्मत!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 July 2023 at 13:11 IST