अपडेटेड 9 May 2025 at 14:18 IST

Aam Ki Chutney: बेजान खाने को भी मजेदार बना देगी आम की ये चटनी, चाटते रह जाएंगे अंगुली

Mango chutney recipe in Hindi: आप घर पर इस तरह से आम की खट्टी-मीठी चटनी आसानी से बना सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
mango chutney
आम की चटनी | Image: Shutterstock

Mango chutney recipe: गर्मियों के मौसम में आम खाना हम सभी को बेहद पसंद है। इस मौसम में भारतीय रसोई में अक्सर कच्चे आम से बनी खट्टी-मीठी चटनी बनाई जाती है। जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पाचन में भी मदद करती है।

ऐसे में अगर आप भी आम की खट्टी-मीठी चटनी को घर पर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको यहां दी गई आसान रेसिपी नोट कर लेनी चाहिए। इसे आप बेहद आसान तरीके से झटपट तैयार कर सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं आम की इस बेहद स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी के बारे में।

कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी (Aam Ki Chutney kaise banayein)

सामग्री

कच्चे आम: 2 मध्यम आकार

Advertisement

गुड़: 1/2 कप (स्वादानुसार)

नमक: 1/2 छोटा चम्मच

Advertisement

लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

पानी: 1/2 कप

साबुत सौंफ: 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक, खुशबू के लिए)

काली मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

विधि

सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें या कद्दूकस कर लें।

अब एक कड़ाही में आम के टुकड़े और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं।

आपको इसे तब तक पकाना है जब तक आम नरम न हो जाए।

अब इसमें गुड़ डालें और तब तक चलाएं जब तक वह पूरी तरह से आम के साथ घुल न जाए।

इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, सौंफ और काली मिर्च डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

जब चटनी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें।

गैस बंद करने के बाद चटनी को ठंडा होने दें। फिर इसे कांच की बोतल या डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें।

इस चटनी को आप पराठे, पूड़ी, चावल-दाल या समोसे के साथ खा सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसे 1 हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Narasimha Jayanti 2025: नरसिंह जयंती पर करें विष्णु जी के इस स्तोत्र का पाठ, बनी रहेगी कृपा

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 May 2025 at 14:18 IST