अपडेटेड 23 January 2024 at 10:17 IST

सकट चौथ पर सिर्फ तीन चीजों को मिलाकर बनाएं तिल के टेस्टी लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

Til Ke Laddu Ki Recipe: अगर आप सकट चौथ के लिए घर पर तिल के लड्डू बनाने जा रहे हैं तो आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी नोट कर लेनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Til Ke Laddu
तिल के लड्डू | Image: Pexels

Til Ke Laddu Recipe: 29 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और सकट माता की पूजा कर चंद्रमा को अर्घ्य दिए जाने की परंपरा है। इस खास व्रत में भगवान को तिल के लड्डू का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिल के लड्डूओं का भोग लगाना काफी शुभ होता है।

ऐसे में कई भारतीय घरों में सकट चौथ के मौके पर तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। वहीं, तिल के लड्डू खाने में जितने टेस्टी होते हैं ये सेहत के लिए उतने ही लाभकारी भी होते हैं। इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। तो चलिए जान लेते हैं कि घर पर आप कितनी आसानी से महज तीन चीजों के साथ तिल के लड्डू बना सकते हैं।

तिल के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री

  • तिल : 2 कप (250 ग्राम)
  • गुड़ : 1 कप (250 ग्राम)
  • घी : 2 छोटी चम्मच

विधि

Advertisement
  • तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले पैन में काले या सफेद तिल को धीमी आंच पर हल्का भून लें।
  • जब ये हल्का सुनहरा हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए किसी बर्तन में रख दें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में एक-दो चम्मच घी डालें।
  • घी गर्म होने के बाद आप इसमें गुड़ को कूटकर या उसके टुकड़े कर डाल दें।
  • अब धीमी आंच पर गुड़ को पिघलने दें।
  • जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए तो इसमें पहले से भुनकर तैयार तिल डाल दें। ध्यान रहे कि गुड़ हल्का गाढ़ा होना चाहिए।
  • अब गुड़ में तिल मिक्स होने तक अच्छी तरह से पकाएं और जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • अब इस पेस्ट को हल्का ठंडा करने के बाद इसके छोटे-छोट लड्डू बना लें।
  • अब इन टेस्टी-टेस्टी लड्डूओं को खाने का मजा लें। 
     

ये भी पढ़ें : चेहरे से लेकर नाखूनों तक, कुछ इस तरह करें Republic Day का मेकअप, दिखेगी देशभक्ति की झलक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 10:05 IST