Rajasthani Keri Achar Recipe: घर पर बनाएं राजस्थान की खास केरी अचार, 1 साल से भी ज्यादा चलेगा; नोट करें रेसिपी

Rajasthani Keri Achar Recipe: राजस्थान की रसोई से निकलने वाला चटपटा और तीखा केरी का अचार न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है। अगर आप भी घर पर केरी का अचार बना सकते हैं, जो 1 साल से भी ज्यादा खराब नहीं होगा। खास बात यह है कि यह राजस्थानी स्टाइल में बनानी है।

Rajasthani Keri Achar Recipe
Rajasthani Keri Achar Recipe | Image: Meta AI

Rajasthani Keri Achar Recipe: राजस्थान में लोग अक्सर चटपटा और तीखा खाना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, राजस्थानी थाली का स्वाद तब तक अधूरा है, जब उसमें केरी का अचार न हो। राजस्थान में इस अचार को बनाने का तरीका थोड़ा सा अलग और खास है। खास  बात यह है कि आप इस अचार को सालों साल तक चला सकते हैं। यह खराब नहीं होती है। आइए आपको राजस्थान की केरी अचार बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे।

राजस्थानी केरी अचार बनाने के लिए सामग्री 

कच्चे आम केरी
सरसों का तेल
सौंफ
मेथी दाना
कलौंजी
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
हींग
नमक

अचार बनाने की विधि

सबसे पहले केरी को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। एक बड़े बर्तन में कटी हुई केरी, थोड़ी हल्दी और नमक मिलाकर 5-6 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे केरी अपना पानी छोड़ देगी। इसके बाद पानी छान लें और केरी के टुकड़ों को पंखे के नीचे या हल्की धूप में 2-3 घंटे के लिए सुखाएं। ध्यान रहे, नमी बिल्कुल नहीं रहनी चाहिए।
एक कढ़ाई में मेथी दाना और सौंफ को हल्का सा भून लें। अब एक बड़े बर्तन में दरदरी सौंफ, मेथी, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च, हींग और नमक को एक साथ मिला लें।
सरसों के तेल को एक कड़ाही में तब तक गर्म करें जब तक कि उसमें से धुआं न निकलने लगे। इसके बाद गैस बंद कर दें और तेल को गुनगुना होने दें। एकदम गरम तेल में मसाले जल सकते हैं।
जब तेल गुनगुना हो जाए, तो उसमें तैयार मसाले डाल दें। अब इस मिश्रण में सुखी हुई केरी के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर टुकड़े पर मसाले की कोटिंग हो जाए।

1 साल से ज्यादा चलाने के खास 'सीक्रेट टिप्स'

अचार को कांच या चीनी मिट्टी के जार में भरें। जार में अचार को दबा-दबा कर भरें और ऊपर से इतना सरसों तेल डालें कि अचार पूरी तरह डूब जाए। तेल अचार के लिए 'सुरक्षा कवच' का काम करता है।
अचार रखने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। जार को गर्म पानी से धोकर धूप में सुखा लेना चाहिए ताकि कोई बैक्टीरिया न रहे।
अचार निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच का उपयोग करें। नमी ही अचार की सबसे बड़ी दुश्मन है।
अचार भरने के बाद जार के मुंह पर सूती कपड़ा बांधकर उसे 4-5 दिन तक रोज 2-3 घंटे की धूप दिखाएं। इससे मसाले अच्छी तरह पक जाते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - CBSE Board Result 2026: इस तारीख तक जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, कैसे करें चेक; यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड