Khoya Gulab Jamun Recipe: इस सीक्रेट तरीके से बनाएं हलवाई जैसा परफेक्ट खोया गुलाब जामुन, नोट करें आसान रेसिपी

Khoya Gulab Jamun Recipe: त्योहार हो या कोई खास मौका, मुंह में घुल जाने वाले सॉफ्ट और रसीले गुलाब जामुन के बिना अधूरा है। अक्सर घर पर बनाते समय गुलाब जामुन या तो सख्त हो जाते हैं या चाशनी में जाते ही फटने लगते हैं। आइए आपको बताएंगे कि हलवाई जैसा गुलाब जामुन कैसे बनाएं?

Khoya Gulab Jamun Recipe
Khoya Gulab Jamun Recipe | Image: Meta AI

Khoya Gulab Jamun Recipe: त्योहार का मौका हो या घर में कोई छोटी-मोटी पार्टी, मीठे का जिक्र होते ही जो पहला नाम जेहन में आता है और वो गुलाब जामुन है। बाजार में मिलने वाले मावे के गुलाब जामुन देखकर अक्सर हमारे मुंह में पानी आ जाता है। वे ऊपर से जितने खूबसूरत और चमकदार दिखते हैं, अंदर से उतने ही सॉफ्ट और जूसी होते हैं। 

कई लोगों को शिकायत होता है कि घर पर बनाने से गुलाब जामुन या तो सख्त हो जाते हैं या फिर चाशनी में जाते ही फटने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं हलवाइयों का वो सीक्रेट तरीका, जिससे आपके गुलाब जामुन हर बार एकदम परफेक्ट, स्पंजी और मुंह में घुल जाने वाले बनेंगे।

परफेक्ट गुलाब जामुन के लिए सामग्री 

खोया 
पनीर
मैदा
बेकिंग पाउडर
चीनी
पानी
इलायची पाउडर
केसर के धागे
घी या तेल

परफेक्ट गुलाब जामुन बनाने की आसान विधि

  • एक गहरे बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर गैस पर मध्यम आंच पर रखें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें। चाशनी को तब तक पकाएं जब तक वह थोड़ी चिपचिपी न हो जाए। ध्यान रहे, हमें एक या दो तार की चाशनी नहीं बनानी है, बस शहद जैसी चिपचिपी होनी चाहिए। चाशनी तैयार होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे गुनगुना रहने दें।
  • यही वो स्टेप है जहां सबसे ज्यादा गड़बड़ होती है। एक बड़ी परात में खोया और कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। अब अपनी हथेली के पिछले हिस्से से इसे तब तक मसलें, जब तक कि यह पूरी तरह स्मूथ और चिकना न हो जाए। इसमें दाने बिल्कुल नहीं रहने चाहिए।
  • अब इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं। हल्के हाथों से इसे इकट्ठा करके एक सॉफ्ट डो तैयार कर लें। अगर मिक्चर सूखा लगे, तो बस कुछ बूंदें दूध की छिड़क लें।
  • तैयार डो से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें दोनों हथेलियों के बीच रखकर गोल बॉल्स बना लें। याद रखें, बॉल्स में एक भी क्रैक नहीं होना चाहिए। अगर क्रैक दिखें, तो डो को थोड़ा और मसलें।
  • कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें। आंच को बिल्कुल धीमा कर दें। तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। एक छोटा बॉल डालकर टेस्ट करें। अब सावधानी से 4-5 बॉल्स डालें। गुलाब जामुन को सीधे चम्मच न लगाएं, बल्कि कलछी से तेल को हिलाएं ताकि जामुन अपने आप घूमने लगें। इन्हें चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन या डार्क ब्राउन होने तक तलें।
  • तले हुए गरमा-गरम गुलाब जामुन को तुरंत गुनगुनी चाशनी में डाल दें। चाशनी न तो ज्यादा ठंडी होनी चाहिए और न ही उबलती हुई। इन्हें कम से कम 2 घंटे के लिए चाशनी में ही छोड़ दें ताकि ये अंदर तक रस सोख लें।

हलवाई की खास टिप्स पढ़ें

खोया के साथ थोड़ा पनीर मिलाने से गुलाब जामुन अंदर से बेहद जालीदार और सॉफ्ट बनते हैं।
अगर आंच तेज होगी, तो गुलाब जामुन ऊपर से काले हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
मैदा सिर्फ बाइंडिंग के लिए है। ज्यादा मैदा डालने से गुलाब जामुन बीच से कड़क हो जाते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - IMD Monsoon Update: अगले 3 दिनों में दस्तक देगा मानसून, 90 किमी/घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड