Makar Sankranti Khichdi 2026: मकर संक्रांति पर ऐसे बनाएं काली उड़द दाल और चावल की खिचड़ी, नोट करें आसान रेसिपी

Makar Sankranti Khichdi 2026: मकर संक्रांति को अगर आप भी स्पेशल तरीके से घर पर उड़द दाल और चावल की खिचड़ी बनाना चाहते हैं, तो फटाफट नोट कर लें ये आसान रेसिपी।

Makar Sankranti Khichdi 2026
Makar Sankranti Khichdi 2026 | Image: YT grab

Makar Sankranti Khichdi 2026: मकर संक्रांति को हिंदू धर्म का एक खास और पावन पर्व माना जाता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति पर दान-पुण्य और शुभ कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। खासतौर पर इस दिन घरों में काली उड़द दाल की खिचड़ी बनाई जाती है और कच्ची खिचड़ी की सामग्री को दान भी किया जाता है। अगर आप भी मकर संक्रांति के मौके पर स्वादिष्ट खिचड़ी बनाना चाहते हैं, तो यहां इसकी आसान रेसिपी जान सकते हैं, इसे फटाफट आप नोट कर लें...

मकर संक्रांति पर क्यों बनती है उड़द दाल की खिचड़ी?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर उड़द दाल की खिचड़ी बनाना काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन खिचड़ी का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। काली उड़द दाल से बनी खिचड़ी न सिर्फ परंपरा से जुड़ी होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें

उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए चावल और छिलके वाली काली उड़द दाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ इसमें मौसमी सब्जियां जैसे गोभी, मटर, गाजर और आलू डाल सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए देसी घी, जीरा, हींग, हल्दी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और खड़े मसालों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

खिचड़ी बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले चावल और काली उड़द दाल को अच्छी तरह साफ करके धो लें। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें।
  • अब प्रेशर कुकर में देसी घी गर्म करके और उसमें जीरा, हींग, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर खुशबू आने तक भूनें। इसके बाद अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और हल्का सा भून लें।
  • अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। इसके बाद भीगे हुए चावल और दाल का पानी निकालकर कुकर में डालें।
  • इसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक मिला दें। खिचड़ी को नरम बनाने के लिए दाल-चावल की मात्रा से दोगुना पानी डाल दें।
  • कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम आंच पर 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। गैस बंद करने के बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें और फिर खिचड़ी को हल्के से चला लें।
  • गरमागरम उड़द दाल की खिचड़ी को देसी घी, दही, अचार या पापड़ के साथ परोसें। मकर संक्रांति के मौके पर इसे खाने में एकदम स्वाद ही आ जाएगा। 

यह भी पढ़ें: डल और बेजान स्किन से पाएं छुटकारा, चावल के आटे और एलोवेरा घरेलू नुस्खा

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड