अपडेटेड 13 January 2024 at 15:13 IST

Sankranti 2024: मकर संक्रांति कब, 14 या 15 जनवरी को? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Makar Sankranti 2024: इस साल मकर संक्रांति कब है इस बात को लेकर लोगों में कई तरह की कन्फ्यूज है लेकिन हम आपकी समस्या को यहां दूर कर रहे हैं।

Makar Sankranti
मकर संक्रांति | Image: PTI/ANI - File

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होता है। इस दिन खिचड़ी बनाकर खाने का अलग महत्व होता है। जब पौष के महीने में सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह उठकर ही स्नान ध्यान करते हैं और दान पुण्य का काम भी करते हैं। इस पर्व को भारत में कई राज्यों में खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • मकर संक्रांति का त्योहार कब 14 या 15 को?
  • मकर संक्रांति को लेकर दूर करें अपनी कन्फ्यूजन
  • मकर संक्रांति को और किस नाम से जाना जाता है?

साल 2024 में मकर संक्रांति त्योहार को लेकर लोगों में इस बात की कन्फ्यूजन है कि इस बार ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा या फिर 15 को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर ऐसी मान्यता है कि सूर्य भगवान अपने पुत्र शनिदेव से मुलाकात करने के लिए जाते हैं। इस पर्व को सूर्य और शनि के बीच संबंध को लेकर देखा जाता है। इस वजह से ये हिन्दू धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

कब है मकर संक्रांति?

इस बार उदया तिथि के मुताबिक मकर संक्रांति 15 जवरी 2024 को मनाई जाएगी। 14 जनवरी की रात को 2 बजकर 54 मिनट के लगभग सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिसके बाद मकर संक्रांति का त्योहार की तिथि शुरू हो जाती है। मकर संक्रांति का महापुण्यकाल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। वहीं अगर मकर संक्रांति के महापुण्यकाल की बात करें तो ये सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम को 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगी।

इस बार क्या है मकर संक्रांति पर शुभ संयोग?

इस साल मकर संक्रांति (15 जनवरी 2024) को 77 सालों के बाद रवि योग और वरीयान योग दोनों का संयोग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दिन मंगल और बुध भी एक ही राशि धनु में बैठे रहेंगे।

Advertisement

कैसे करें मकर संक्रांति पर पूजन?

मकर संक्रांति के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और बरतन में लाल फूल और चावल के अक्षत में डालकर सूर्य भगवान को अर्ध्य दें। अर्द्ध्य देते समय आप सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। गीता या फिर श्रीमद्भागवत का पाठ भी करें। इस दिन आप तिल, घी, कंबल और नए पैदा हुए अन्न का दान करें।  घर में भोजन के लिए खिचड़ी बनाएं। भगवान को खिचड़ी का भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में सबको बांटे। मकर संक्रांति के दिन गरीब व्यक्ति को बर्तन सहित तिल दान करने पर शनि से जुड़ी हर समस्या से निजात मिलती है।

यह भी पढ़ेंः Lohri 2024: 13 या 14 कब मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार?

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 13 January 2024 at 15:07 IST