अपडेटेड 8 December 2025 at 14:43 IST

Makai Dhokla Recipe: घर पर बनाएं मकई का ढोकला, स्वाद और सेहत दोनों को नहीं होगा नुकसान, बनाना भी है बेहद आसान

मकई के आटे का ढोकला बनाने की विधि - स्वाद और सेहत से भरपूर मकई का ढोकला अब बनाएं घर पर आसान तरीके से। यह हेल्दी स्नैक नाश्ते या टिफिन के लिए है परफेक्ट। जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

makai-dhokla-recipe-in-hindi-healthy-and-easy-corn-dhokla-for-breakfast-or-snack
मकई ढोकला बनाने की आसान विधि | Image: Freepik

Makai Dhokla Recipe At Home In Hindi: ढोकला गुजरात की एक मशहूर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते और स्नैक के तौर पर बड़े चाव से खाते हैं। अगर आप हमेशा बेसन वाला ढोकला बनाते हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राय करें मकई का ढोकला। यह स्वाद में शानदार और सेहत में हल्का होता है। मकई में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो इसे एक हेल्दी और एनर्जी से भरपूर स्नैक बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं मकई का ढोकला बनाने की सबसे आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसे कोई भी घर पर जल्दी बना सकता है।

मकई ढोकला बनाने की आवश्यक सामग्री 

Uploaded image
  • 1 कप मकई का आटा
  • ½ कप दही
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच हल्का मीठा सोडा या ENO
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • ½ कप पानी 
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी

तड़के के लिए

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • ½ छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच तिल
  • कुछ करी पत्ते
  • हरी मिर्च
  • मकई का ढोकला बनाने की विधि

बैटर तैयार करें

  • बाउल में मकई का आटा, दही, नमक, हल्दी और अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालें।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक स्मूद और न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा बैटर तैयार करें।
  • इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा फूल जाए।

बैटर में ENO कैसे मिलाएं?

Advertisement
  • ढोकला फूला-फूला बनाने के लिए बैटर में ENO डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।
  • ध्यान रखें कि इसे अच्छी तरह मिलाएं लेकिन ज्यादा फेंटें नहीं।

ढोकला स्टीम करें

  • एक ढोकला प्लेट या थाली में हल्का तेल लगाएं।
  • तैयार बैटर को प्लेट में डालें और स्टीमर में रखें।
  • मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक स्टीम करें।
  • चाकू या टूथपिक डालकर देखें।
  • अगर साफ निकल आए तो ढोकला पक गया।
Uploaded image

तड़का कैसे लगाएं?

Advertisement
  • एक पैन में तेल गर्म करें।
  • राई, तिल, करी पत्ता और कटी हरी मिर्च डालकर तड़का तैयार करें।
  • इसे ढोकले के ऊपर डालकर फैला दें।

कैसे सर्व करें?

  • ढोकला थोड़ा ठंडा होने पर चाकू से चौकोर पीस में काटें।
  • हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
  • मकई के ढोकले को और टेस्टी बनाने के टिप्स
  • बैटर बहुत गाढ़ा न रखें, वरना ढोकला सख्त बनेगा।
  • चाहे तो इसमें बारीक कटी सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं।
  • ENO डालकर तुरंत स्टीमर में रखें, इससे ढोकला ज्यादा फूलेगा।
  • मकई का ढोकला एक ऐसा हेल्दी और टेस्टी स्नैक है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक खुशी से खा सकते हैं। इसे बनाना आसान है और इसमें तेल भी कम लगता है। अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मकई का ढोकला जरूर ट्राय करें।

इसे जरूर पढ़ें: Aloo Gajar Tikki: नहीं टूटेगी अब टिक्की, शाम के नाश्ते में बनाएं आलू-गाजर से बनी टेस्टी टिक्की, जानें बनाने की आसान विधि
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 8 December 2025 at 14:43 IST