Maggi Recipe: देसी स्टाइल वाली मैगी खाने में आता है दोगुना मजा, ये है बनाने की स्पेशल रेसिपी
Maggi Recipe in Hindi: देसी मैगी कैसे बनाते हैं? मैगी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Maggi Recipe in Hindi: मैगी सभी को पसंद आती है। जी हां, आज के समय में हर कोई व्यक्ति मैगी पसंद करता है। हर किसी की जुबान पर मैगी का स्वाद चढ़ा होता है। वहीं मैगी को बनाना बेहद ही आसान होता है। जय मात्र 2 से 5 मिनट में तैयार हो जाती है। लेकिन यदि आप देसी स्टाइल में मैगी बनाना चाहते हैं तो इसमें टाइम लगता है। ऐसे में देसी स्टाइल में मैगी बनाने की रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर रहकर कैसे देसी मैगी तैयार कर सकते हैं और देसी मैगी में क्या-क्या डाला (How to make Maggi in 7 steps?) जाता है। पढ़ते हैं आगे...
मैगी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Desi Maggi Kaise Banate Hain)
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाई ले लें और उसमें एक चम्मच घी और राई डालें।
- अब जब राई चटक जाए तो उसमें आप एक कटोरी प्याज और टमाटर डालें।
- अब 5 मिनट तक हल्के हल्के हाथों से भून लें। अब उसमें आप थोड़ी सी हल्दी थोड़ी सी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिला लें। ध्यान रहे नमक आप कम मिलाएं। क्योंकि मैगी मसाले में पहले से ही नमक मिला होता है।
- अब आप बने मिश्रण में एक गिलास से थोड़ा कम पानी डालें और केवल 1 मिनट तक पकाएं।
- अब बने मिश्रण में मैगी को डाल दें और हल्के-हल्के हाथों से चलाएं।
- अब आप ऊपर से मैगी मसाला डालें। आप चाहें तो बने मिश्रण में हरी मिर्च लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- अब आप 5 से 10 मिनट के लिए मीडियम आंच पर मैगी को पकने दें। अब आप गरम-गरम मैगी को सर्व करें। लो आपकी मैगी तैयार है।