अपडेटेड 1 January 2025 at 18:49 IST

Winter Health: ठंड के मौसम में क्यों पीना चाहिए गुनगुना या हल्का गर्म पानी?

lukewarm water benefits in hindi: सर्दियों में गुनगुना पानी पीने से सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। जानते हैं इन फायदों के बारे में...

drinking water in winter
सर्दियों में गर्म पानी पीना सेहत के लिए अच्छा | Image: AI

lukewarm water benefits in hindi: ठंड के मौसम में अक्सर लोग गर्म पानी पीते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि गर्म पानी या गुनगुना पानी अगर सर्दी में पिया जाए तो इससे सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। जी हां, गुनगुना पानी सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकता है। ऐसे में इसके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में गुनगुना पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

गुनगुना पानी पीने के फायदे

  • सर्दी के मौसम में यदि गर्म पानी पिया जाए तो इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो सकता है। बता दें कि ठंड के मौसम में अक्सर ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं जिसके कारण ब्लड प्रेशर हाई रहने की समस्या हो सकती है। ऐसे में गर्म पानी पिया जाए तो सर्कुलेशन में सुधार आ सकता है।
  • सर्दियों में कुछ लोगों को शरीर के दर्द का भी सामना करना पड़ता है। वहीं जोड़ों का दर्द भी सताता है। ऐसे में इस दर्द को दूर करने में गुनगुना पानी आपके बेहद काम आ सकता है। इस मौसम में अक्सर हम लोगों का मेटाबॉलिज्म धीमा काम करता है। ऐसे में यदि आप इसे तेज करना चाहते हैं तो नियमित रूप से गुनगुने पानी का सेवन करें।
  • यदि गुनगुने पानी का सेवन किया जाए तो इससे कफ की समस्या से भी राहत मिल सकती है। कम तापमान के कारण अक्सर लोगों के शरीर में बलगम जमने लगती है, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। ऐसे में यदि गुनगुने पानी का सेवन किया जाए तो इससे कफ से भी राहत मिल सकता है।
  • गुनगुने पानी के सेवन से डाइजेशन की समस्या से भी राहत मिल सकती है। बता दें, सर्दियों में लोगों की पाचन क्रिया धीमे काम करती है, जिसके कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में यदि गुनगुने पानी का सेवन किया जाए तो इस समस्या से भी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें -आप भी हैं डाइट पर, तो जरूर जानें Salad खाने का सही तरीका क्या है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : rehan khan

पब्लिश्ड 1 January 2025 at 18:28 IST