अपडेटेड 11 March 2026 at 23:01 IST

LPG Crisis: LPG संकट के बीच देशभर में अचानक इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में जोरदार उछाल, जानिए क्या है कीमत? कैसे करते हैं इस्तेमाल

How To Use Induction: अगर आप बढ़ती गैस कीमतों और सिलेंडर की कमी से परेशान हैं, तो इंडक्शन चूल्हा आपके लिए एक अच्छा बैकअप साबित हो सकता है। यह सुरक्षित भी है और रसोई का खर्च भी कुछ हद तक कम कर सकता है।

lpg price hike crisis in india 2026 induction gas demands increases know benefits and how to use electric chulha easily
कैसे इस्तेमाल करें इंडक्शन चूल्हा? | Image: Freepik

Indution Price In India: पिछले कुछ दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। 7 मार्च 2026 से घरेलू 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई है। अब दिल्ली  में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये का हो गया है, जो पहले 853 रुपये था। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये तक पहुंच गई है। सिर्फ घरेलू सिलेंडर ही नहीं, बल्कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी करीब 115 रुपये तक बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब यह करीब 1,883 रुपये का मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई कम होने की वजह से गैस की कीमतों में तेजी आई है। कई शहरों में तो सिलेंडर मिलने में भी देरी हो रही है और लोगों को 25 से 30 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसी वजह से अब लोग गैस का ऑप्शन तलाश रहे हैं और घरों में इंडक्शन चूल्हे की मांग तेजी से बढ़ने लगी है।

इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में जबरदस्त उछाल

Uploaded image

गैस संकट के बाद इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में बड़ा उछाल देखा गया है। खासकर Kolkata में इसकी बिक्री करीब तीन गुना तक बढ़ गई है।

वहीं क्विक कॉमर्स ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन की बिक्री 10 गुना तक बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। लोग गैस की टेंशन से बचने के लिए इंडक्शन को अच्छा विकल्प मान रहे हैं।

Advertisement

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर इंडक्शन चूल्हों पर कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

इंडक्शन चूल्हे की कीमत कितनी है?

मार्च 2026 के हिसाब से बाजार में अलग-अलग बजट के इंडक्शन चूल्हे उपलब्ध हैं।

Advertisement
  • Lifelong और Cadlec के मॉडल करीब 1,099 से 1,299 रुपये में मिल रहे हैं।
  • Bajaj और Pigeon के 1800-2000 वॉट वाले इंडक्शन 1,700 से 2,000 रुपये तक मिल जाते हैं।
  • वहीं Prestige और Philips के अच्छे मॉडल 3,000 से 4,000 रुपये तक के मिलते हैं।

ऑफलाइन दुकानों पर भी 1,800 से 3,500 रुपये तक के इंडक्शन चूल्हे उपलब्ध हैं। कई जगह ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जिसकी शुरुआती किस्त करीब 800 से 1,000 रुपये तक हो सकती है।

क्या इंडक्शन चूल्हे के दाम बढ़े हैं?

Uploaded image

गैस संकट के बाद मांग जरूर बढ़ी है, लेकिन फिलहाल इंडक्शन चूल्हों की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। कुछ मॉडलों पर तो 100 से 200 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। हालांकि अगर गैस संकट लंबे समय तक चलता है, तो पार्ट्स महंगे होने की वजह से इनके दाम बढ़ सकते हैं।

इंडक्शन चूल्हा क्यों अच्छा है?

इंडक्शन चूल्हे को आजकल कई लोग गैस का अच्छा विकल्प मानते हैं। इसके कई फायदे हैं।

  • गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती है। 
  • खाना जल्दी पकता है। 
  • रसोई ज्यादा सुरक्षित रहती है। 
  • बिजली से चलता है इसलिए इस्तेमाल आसान है। 
  • तापमान को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। 

इंडक्शन चूल्हा कैसे इस्तेमाल करें?

Uploaded image

इंडक्शन का इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है।

  • सबसे पहले इंडक्शन को समतल जगह पर रखें।
  • इसे बिजली के प्लग से कनेक्ट करें।
  • इंडक्शन के ऊपर सही बर्तन रखें।
  • अब पावर ऑन करके कुकिंग मोड या तापमान सेट करें।
  • कुछ ही मिनटों में खाना पकना शुरू हो जाएगा।

इंडक्शन में कौन-से बर्तन इस्तेमाल करें?

इंडक्शन पर हर तरह के बर्तन इस्तेमाल नहीं किए जा सकते। इसके लिए खास तरह के बर्तन चाहिए होते हैं।

Uploaded image

इंडक्शन के लिए सही बर्तन कौन से हैं?

स्टेनलेस स्टील के बर्तन, कास्ट आयरन यानी लोहे की कड़ाही या तवा और इंडक्शन बेस वाले कुकर और पैन इस्तेमाल करना सही होता है।

किन बर्तनों का इस्तेमाल नहीं इंडक्शन चूल्हे पर नहीं करना चाहिए?

इंडक्शन चूल्हे पर एल्युमिनियम के साधारण बर्तन, कांच के बर्तन और मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। अगर बर्तन के नीचे मैग्नेट चिपक जाता है, तो वह इंडक्शन पर आसानी से काम करेगा।

अगर आप बढ़ती गैस कीमतों और सिलेंडर की कमी से परेशान हैं, तो इंडक्शन चूल्हा आपके लिए एक अच्छा बैकअप साबित हो सकता है। यह सुरक्षित भी है और रसोई का खर्च भी कुछ हद तक कम कर सकता है। हालांकि सरकार गैस की सप्लाई बढ़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिलहाल कई घरों में इंडक्शन चूल्हा एक भरोसेमंद ऑप्शन बनता जा रहा है।

यह जरूर पढ़ें: Lunch Box Recipe: बच्चों के टिफिन की है टेंशन? माइक्रोवेव में मिनटों में बनाएं ये 3 तरह की आसान डिश, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 23:01 IST