अपडेटेड 7 October 2024 at 13:14 IST
90/60 mmHg से कम BP होता है Low, जान लें लक्षण
When blood pressure is too low: यदि आपका बीपी अचानक से लो हो जाए तो इस दौरान कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Low blood pressure symptoms in Hindi: जब किसी व्यक्ति को लो बीपी की समस्या हो जाती है तो उसके कारण उसे कई अन्य और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि ऐसे में समय रहते यदि लो बीपी के लक्षणों को पहचाना जाए तो उसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपका बीपी90/60 mmHg से कम है तो इसे आप लो मानेंगे। ऐसे में इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आपका बीपी लो हो जाता है तो कौन से लक्षण (BP Low Symptoms in Hindi) नजर आ सकते हैं। इसके कारण के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे…
लो बीपी के लक्षण क्या हैं? (BP Low Symptoms in Hindi)
जब किसी व्यक्ति का बीपी लो हो जाता है तो उसे तेजी से चक्कर आने शुरू हो जाते हैं। इससे अलग व्यक्ति को दिखाई देने में दिक्कत महसूस होती है। लो बीपी वाले व्यक्ति को धूंधला दिखाई देना शुरू हो जाता है। जब किसी व्यक्ति का बीपी लो हो जाता है तो वे अचानक से बेहोश हो जाता है और उसके हाथ पैर ठंडे होने शुरू हो जाते हैं। व्यक्ति के लो बीपी होने पर वह बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस कर सकता है और उसे थकान हो जाती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
लो बीपी के कारण क्या हैं?
जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तब व्यक्ति को लो बीपी की समस्या हो जाती है। इससे अलग ज्यादा तनाव लेना, लंबे समय तक भूखा रहना, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गंभीर चोट या सर्जरी यह सभी कारण लो बीपी के हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपने बीपी को नियंत्रित करवाना जरूरी है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 October 2024 at 13:14 IST