अपडेटेड 9 December 2024 at 23:16 IST

Litti Chokha Recipe: ठंड में लेना है बिहार की फेमस लिट्टी चोखा का मजा? नोट कर लें असली बिहारी रेसिपी

Litti Chokha Recipe: बिहार की फेमस डिश लिट्टी चोखा का मजा सर्दियों में दोगुना हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस घर पर कैसे बनाएं?

Bihari Style Litti Chokha
बिहारी स्टाइल लिट्टी चोखा रेसिपी | Image: AI/social media

Litti Chokha Recipe In Hindi: ठंड (Winter) का सीजन आते ही लोग रजाई में दुपके हुए एक के बाद एक चटपटी चीजों को खाने की फरमाइश करते रहते हैं। वहीं दिसंबर (December) महीने के साथ ही देशभर के अलग-अलग राज्यों में कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी और चटपटी डिश खाने या बनाने की सोच रहे हैं, तो इस मौसम में लिट्टी चोखा (Litti Chokha) से बेहतर शायद ही कुछ और हो...इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही बनाने में आसान (Litti Chokha Recipe) भी होता है। अगर ठंड में आप इसका मजा लेना चाहते हैं, तो इस तरह से घर पर आसानी से बना सकते हैं।

दरअसल, लिट्टी चोखा (Litti Chokha) बिहार (Bihar) की एक पारंपरिक और लोकप्रिय डिश है, जो स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ-साथ बहुत ही आसानी से बनाई जा सकती है। अगर आप भी सर्दियों में इसके स्वाद का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आइए इसकी आसान और बिल्कुल बिहारी स्टाइल रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) के बारे में जानते हैं।

लिट्टी चोखा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? (What is required to make Litti Chokha?)

लिट्टी के लिए सामग्री

  • कप चना दाल (भुनी हुई)
  • कप घी या तेल
  • छोटी चम्मच जीरा
  • छोटी चम्मच अजवाइन
  • छोटी चम्मच हींग
  • बड़ा चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
  • बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (कटी हुई)
  • नमक

चोखा के लिए सामग्री

Advertisement
  • बड़े आलू (उबले हुए और मैश किए हुए)
  • बड़ा प्याज (कटा हुआ)
  • बड़े टमाटर (कटे हुए)
  • बड़ा चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
  • बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (कटी हुई)
  • नमक
  • बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • बैगन

कैसे बनाएं लिट्टी? (How to make Litti?)

  • लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में चना दाल, घी, जीरा, अजवाइन, हींग, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, नींबू का रस, धनिया पत्ती और नमक मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और छोटे-छोटे गोले बना लें।
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन या तवे पर थोड़ा तेल गरम करें और इन गोलों को सुनहरा होने तक तल लें। बस फिर क्या लिट्टी तैयार है!

कैसे बनाए चोखा? (How to make chokha?)

  • चोखा बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें और इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भुन लें।
  • फिर इसमें मैश किए हुए आलू, बैगन, नींबू का रस, धनिया पत्ती और नमक मिलाएं।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और 2-3 मिनट तक पकाएं। चोखा तैयार है!

परोसने का तरीका

लिट्टी और चोखा को एक साथ परोसें और इसका आनंद लें! आप इसे दही या अचार के साथ भी परोस सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Winter: सर्दियों में बार-बार क्यों आता है Toilet? वजह जान चौंक जाएंगे आप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 December 2024 at 23:16 IST