Late Marriage Tips: क्यों करनी चाहिए देर से शादी? जान लें लेट मैरिज के फायदे

अक्सर शादी की उम्र को लेकर चौराहे-चौपाल, बस या मोहल्ले में डिबेट चलती ही रहती है, लेकिन शायद ही कोई लेट शादी के फायदो के बारे में जानता होगा।

late marriage benefits
लेट शादी करने के फायदे | Image: Freepik

Der Se Shadi Karne Ke Fayde: अक्सर शादी की उम्र को लेकर चौराहे-चौपाल, बस या मोहल्ले में डिबेट देखने को मिल जाती है कि लड़के और लड़की को किस उम्र में शादी करनी चाहिए। हालांकि यह हर किसी का अपना निजी फैसला होता है, लेकिन एक उम्र के बाद सभी पर मैरिज का प्रेशर बढ़ने लगता है।

लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोग जल्दीबाजी में शादी कर लेते हैं और बाद में पछताते हैं। वहीं कुछ लोग आराम से टाइम लेकर विवाह के बंधन में बंधते हैं, जिससे वह कई तरह के फायदे में रहते हैं। अगर आप भी लेट शादी करना चाहते हैं, तो इसके फायदो के बारे में जान लें।

अभी तक हैं बैचलर? तो जान लें लेट शादी करने के फायदे

आत्मनिर्भर
जो लोग जल्दी शादी कर लेते हैं वह जिम्मेदारियों में उलझ जाते हैं। वहीं जो लेट शादी करते हैं उन्हें खुद को समझने और लक्ष्य हासिल करने का समय मिल जाता है और ऐसे लोग आर्थिक रुप से स्वतंत्र होते हैं।

मैच्योरिटी
एक उम्र के बाद लड़का हो या फिर लड़की दोनों में मैच्योरिटी आ जाती है और मैच्योर होने के बाद जरुरतों और इच्छाओं को समझने की शक्ति भी बढ़ जाती है। देर से शादी करने से आपमें ज्यादा मैच्योरिटी आ जाएगी।

Advertisement

पूरी होती है इच्छाएं
जो लोग कम उम्र में शादी करते हैं उनकी कुछ इच्छाएं मन में ही रह जाती है फिर वह पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी और उनकी ख्वाहिशें पूरी करने में लग जाते हैं और अपनी इच्छाओं को दबा देते हैं। ऐसे में जो लोग देर से शादी करते हैं, उन्हें अपनी इच्छाओं और सपनों को पूरा करने का समय मिल जाता है।

आर्थिक स्थिरता
जल्दबाजी में शादी करने से करियर को बेहतर तरीके से स्थिर करने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में सोच-समझकर और देर से शादी करने से आप आर्थिक रुप से सुरक्षित हो पाएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Deepak Upay: दीपक के ये 7 उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल, बढ़ेगा मान-सम्मान

मजबूत होंगे रिश्ते
देर से शादी करने वालों में मैच्योरिटी आ जाती है, जिससे रिश्ते में आपसी समझ और सम्मान भी बढ़ जाता है। जिससे आपके रिश्ते मजबूत होते हैं।

बच्चों की परवरिश पर पड़ता है असर
देर से शादी करने वाला कपल अपने बच्चों की बेहतर परवरिश कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें… PCOS फैट को करना है कम, तो पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें, जल्द दिखेगा असर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड