अपडेटेड 2 October 2024 at 09:40 IST

Lal Bahadur Shastri Quotes: देश की तरक्की के लिए हमें...! लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार

Famous quotes of lal bahadur shastri in hindi: लाल बहादुर शास्त्री से हमें क्या सीख मिलती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Famous quotes of lal bahadur shastri in hindi
Famous quotes of lal bahadur shastri in hindi | Image: social media

What was the famous slogan of Lal Bahadur Shastri? लाल बहादुर शास्त्री न केवल भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं में से एक भी थे। इनका जन्म भी 2 अक्टूबर को हुआ था। ऐसे में गांधी जयंती के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती (Lal Bahadur Shastri jayanti in Hindi) भी मनाई जाती है। जब नेहरू जी का निधन हुआ तो देश को एक नए प्रधानमंत्री की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में लाल बहादुर शास्त्री जी को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया। बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री के कई ऐसे विचार हैं, जिन्हें पढ़कर न केवल जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है बल्कि जीवन को सही राह भी दिखाते हैं। ऐसे में इन विचारों (What was the famous slogan of Lal Bahadur Shastri?) के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव पर कौन से उनके विचार (Lal Bahadur Shastri par vichaar) पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

लाल बहादुर शास्त्री पर विचार (What are some line of Lal Bahadur Shastri?)

  • अहिंसा और शांति का पालन करें।
  • कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने।
  • देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।
  • हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।
  • जब तक हम अपने किसानों के अधिकारों का समर्थन नहीं करेंगे, तब तक विकास संभव नहीं।
  • हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है, लोगों में एकता स्थापित करना।
  • यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत का सिर शर्म से झुक जाएगा।

ये भी पढ़ें - Gandhi Jayanti 2024 Wishes : खाकी जिसकी पहचान है...! गांधी जयंती के संदेश

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 October 2024 at 09:40 IST