अपडेटेड 26 July 2024 at 19:58 IST

Lahsun ke Nuksan: सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या नुकसान होता है? हो जाएं सावधान

Eat garlic on an empty stomach? यदि खाली पेट लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे कुछ नुकसानों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानें इसके नुकसान...

garlic
सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या नुकसान होता है? | Image: garlic

Is it safe to eat garlic on an empty stomach? लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन के सेवन से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, यदि खाली पेट लहसुन का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को कई समस्याएं भी होती हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लहसुन के सेवन सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

बता दें कि लहसुन के अंदर एंटी फंगल, एंटी वायरस, एंटीऑक्सीडेंट आदि गुण मौजूद होते हैं। वहीं इसके अंदर विटामिंस, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान

  1. यदि खाली पेट लहसुन का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। बता दें कि खाली पेट इसका सेवन पेट में जलन की समस्या को भी पैदा कर सकता है, जिसके कारण व्यक्ति को उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है। 
  2. लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे व्यक्ति को लिवर से संबंधित नुकसान भी हो सकते हैं। बता दें कि ये लिवर में न केवल विषक पदार्थ जमा कर सकता है बल्कि इसके कारण लिवर टॉक्सिसिटी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को इसकी अधिक मात्रा का सेवन करने से बचना चाहिए। 
  3. यदि खाली पेट लहसुन का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को हार्टबर्न की समस्या भी हो सकती है। खाली पेट लहसुन के सेवन से एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण सीने में जलन जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा पेट में खराबी हो सकती है। 
  4. यदि खाली पेट अधिक मात्रा में कच्चे लहसुन का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को चक्कर आने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। कच्चा लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करता है, जिसके कारण यह समस्या हो सकती है। 

नोट - खाली पेट ज्यादा मात्रा में कच्चा लहसुन खाना सेहत के नुकसानदायक है। ऐसे में लोग अपनी डाइट में लहसुन की मात्रा को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Cashew: काजू खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानें काजू खाने का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 July 2024 at 19:58 IST